फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When will PM sack Ajay Mishra? asks Congress after SC cancels bail of Union minister's son

सरकार पर हमले तेज: कांग्रेस ने पूछा सवाल, पीएम कब करेंगे मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त 

Mon, 18 Apr 2022 08:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Apr 2022 08:46 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत को रद्द कर दिया और उसे एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा।

विज्ञापन
When will PM sack Ajay Mishra? asks Congress after SC cancels bail of Union minister's son
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को दी गई जमानत रद्द करने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार की खिंचाई की और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें कब बर्खास्त करेंगे। कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर में किसानों को रौंदने वाले मंत्री के बेटे की जमानत रद्द कर दी। 

विज्ञापन


सुरजेवाला का पीएम पर निशाना  
सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा- मोदी जी कब अजय मिश्रा टेनी को उनके मंत्रिमंडल से बर्खास्त करेंगे? भाजपा किसानों को धोखा देना और हत्यारे को मजबूत करना कब बंद करेगी? मोदी सरकार कब तक किसानों पर अत्याचार करती रहेगी? वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के साथ अन्याय और क्रूरतापूर्ण अत्याचार किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, लखीमपुर किसान हत्याकांड के पीड़ितों के परिवार संघर्ष से भरे न्याय के लिए लड़ रहे हैं। सत्ता की सुरक्षा के तहत उनके साथ अन्याय और क्रूरतम अत्याचार किए गए। पीड़ित परिवारों की न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना हम सभी की जिम्मेदारी है, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा क्यों न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अजय मिश्र की जमानत रद्द की 
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत को रद्द कर दिया और उसे एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना और न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की एक विशेष पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट ने अप्रासंगिक विचारों को ध्यान में रखा और प्राथमिकी की सामग्री को अतिरिक्त महत्व दिया।

पिछले साल 3 अक्टूबर को, लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान आठ लोग मारे गए थे, जब किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे। यूपी पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, चार किसानों को एक एसयूवी ने कुचल दिया, जिसमें आशीष मिश्र बैठे थे। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने चालक और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।


पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान आठ लोग मारे गए थे। ये किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे। यूपी पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, चार किसानों को एक एसयूवी ने कुचल दिया था जिसमें आशीष मिश्रा बैठे थे। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने ड्राइवर और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed