फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When seven accused of gang rape got bail, a procession was taken out, 4 were arrested again

बेशर्मी: सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को मिली जमानत तो निकाला जुलूस, 4 को फिर किया गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 05:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 05:51 AM IST
सार

कर्नाटक के हावेरी जिले में 2024 हनगल दुष्कर्म मामले में सात आरोपियों को जमानत मिलने के बाद जुलूस निकाला गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध को देखते हुए चार आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
When seven accused of gang rape got bail, a procession was taken out, 4 were arrested again
सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को जमानत मिनी तो निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के हावेरी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2024 के हनगल सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने विजय जुलूस निकाला। हालांकि लोगों के गुस्से को देखते हुए चार आरोपियों को फिर गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह परेड हावेरी के अक्की अलूर शहर में हुई, जहां मोटरबाइक और कारों का एक काफिला स्थानीय सड़कों से रिहा किए गए व्यक्तियों के साथ दिखाई दिया। वीडियो में आरोपी मुस्कुराते हुए और विजय चिन्ह दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विजय जुलुस का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- उपलब्धि: कैंसर पर सटीक वार, एनआईटी राउरकेला ने विकसित की नई बायोसेंसर तकनीक; दूरदराज में जांच होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया थे, जिनमें सात मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। अन्य 12 पर अपराध में मदद करने में शामिल और मारपीट का आरोप था। करीब 10 महीने पहले 12 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाकी 7 आरोपियों को भी अब जमानत मिल गई। जिन्हें जमानत मिली है उनके नाम आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंडक्की, समीवुल्ला लालनवर, मोहम्मद सादिक आगासिमानी, शोएब मुल्ला, तौसीप चोटी और रियाज साविकेरी हैं।

ये भी पढ़ें:- चिंता: अस्पताल के सीवर में मिला एंटीबायोटिक प्रतिरोधी घातक जीवाणु, दवाओं पर असरहीन बैक्टीरिया से बढ़ा खतरा

क्या है मामला...
जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला कर्नाटक में हावेरी जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी। इसी दौरान 15 से 20 आरोपियों ने रूम में घुसकर उन दोनों से पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी कार से उसे एक जंगल में ले गए और 7 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed