फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When Kohinoor will be brought back to India, Read Govts response

Kohinoor Return: आखिर कब होगी महारानी के मुकुट में लगे कोहिनूर की वापसी? पढ़िये सरकार का जवाब

Sat, 15 Oct 2022 10:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

सितंबर में महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद कोहिनूर को वापस भारत लाने की मांग लगातार हो रही है। यह कोहिनूर दुनिया के सबसे बड़े व वजनी हीरे में शुमार है। इसकी वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से सवाल किया गया।

विज्ञापन
When Kohinoor will be brought back to India, Read Govts response
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पहना करती थीं कोहिनूर लगा मुकुट - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके ताज में लगे कोहिनूर हीरे की भारत वापसी की मांग जोर पकड़े हुए है। 108 कैरेट का यह बेशकीमती हीरा पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के बेटे महाराजा दलीप सिंह ने 1849 में महारानी विक्टोरिया को भेंट किया था। 1937 में महारानी ने इसे अपने ताज में जड़वा लिया था। उत्तराधिकारी के नाते बाद में यह मुकुट एलिजाबेथ द्वितीय ने पहना था। 

विज्ञापन


सितंबर में महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद कोहिनूर को वापस भारत लाने की मांग लगातार हो रही है। यह कोहिनूर दुनिया के सबसे बड़े व वजनी हीरे में शुमार है। इसकी वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से सवाल किया गया। बागची ने कहा कि सरकार इस मसले के संतोषजनक समाधान में लगातार जुटी हुई है। उन्होंने इस बारे में सरकार द्वारा कुछ सालों पहले संसद में दिए गए बयान का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार के सामने उठा रहे मामला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार ने संसद में कहा था कि हम यह मामला ब्रिटिश सरकार के सामने समय समय पर उठाते रहे हैं। मामले के संतोषजनक हल के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमिला को नहीं मिलेगा ताज?
महारानी एलिजाबेथ के पिछले माह निधन के बाद ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स अब किंग चार्ल्स III बन गए हैं। ब्रिटेन के राजपरिवार के वे अब राजा बन गए हैं। अगले साल मई में उनका औपचारिक राज्याभिषेक होगा। पहले कहा जा रहा था कि किंग चार्ल्स की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला को यह कोहिनूर जड़ा ताज पहनाया जाएगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह ताज कैमिला को नहीं मिलेगा।

कोहिनूर के स्वामित्व को लेकर विवाद और दूसरी पत्नी होने के नाते कैमिला की राजपरिवार में हैसियत के चलते वह इससे वंचित रहेंगी। बता किंग चार्ल्स तृतीय की पहली पत्नी डायना का एक सड़क हादसे में दशकों पूर्व निधन हो गया था। 


पुरुष सदस्य नहीं पहनते यह ताज
माना जा रहा है कि ब्रिटेन के शाही परिवार के पुरुष प्रमुख ‘शापित’ होने की अफवाहों की वजह से इस ताज को नहीं पहनते हैं। 'द टेलीग्राफ' से ब्रिटेन की एक पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि कैमिला के राज्याभिषेक व कोहिनूर मुकुट के इस्तेमाल से औपनिवेशिक अतीत की दर्दनाक यादें ताजा होंगी। इसलिए नई योजना बनाई जा सकती है। कोहिनूर को उपहार में देने को लेकर भी विवाद है और भारत में इसे वापस करने की मांग की जा रही है। शाही परिवार में इस हीरे को ‘शापित’ मानते हुए विचार है कि जो भी पुरुष इसे पहनता है उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इसलिए इसे रानियां ही पहनती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed