फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   when corona virus third wave will hit here you know what experts says about third wave

चिंताजनक: देश में कब तक आएगी कोरोना की तीसरी लहर, जानें किसको सबसे ज्यादा खतरा?

Fri, 07 May 2021 10:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 07 May 2021 10:29 AM IST
सार

केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजय राघवन ने चेतावनी दी कि वैरिएंट में बदलाव के चलते देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। इस लहर के तहत व्यस्कों से ज्यादा बच्चों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
when corona virus third wave will hit here you know what experts says about third wave
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में अभी लोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ ही रहे हैं कि कुछ जानकारों ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जता दी है। बता दें कि कई देशों में कोरोना वायरस की चौथी लहर तक आ चुकी है। हालांकि देश में कोरोना की तीसरी लहर कब तक आएगी, इस पर कुछ नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन


नवंबर-दिसंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
कर्नाटक में राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य और प्रोफेसर डॉक्टर गिरिधर बाबू का अनुमान है कि इस साल सर्दियों के मौसम यानी नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में तीसरी लहर के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली से पहले कमजोर लोगों को कोरोना का टीका लग जाना चाहिए, ताकि तीसरी लहर में ज्यादा से ज्यादा जान बचाई जा सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली लहर युवाओं को ज्यादा टारेगट करेगी। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन में तेजी से मिलेगी मदद
डॉक्टर बाबू का कहना है कि वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने से तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। दूसरी लहर के निकलने के बाद स्थायी समाधान को लागू करना बहुत जरूरी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए आक्रामक नियंत्रण रणनीति की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 16.49 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 18-44 साल के बीच के 2.30 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा है। वहीं 45+ की उम्र वाले 18.9 लाख लोगों को ही बीते 24 घंटे में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। मौजूदा समय में भारत ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक से अभी तक सिर्फ 11 फीसदी जनसंंख्या को ही सुरक्षित किया है। दैनिक टीकाकरण मामले भी 40-50 लाख के आंकड़े को पार नहीं कर रहे हैं। 

केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजय राघवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी थी कि कोरोना के वैरिएंट में बदलाव देखे जा रहे हैं, हमें तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा। हम समय को लेकर भविष्यवाणी नही कर सकते लेकिन ये पहले ज्यादा खतरनाक होगी। 

वयस्कों से ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी तीसरी लहर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तीसरी लहर के दौरान व्यस्कों से ज्यादा बच्चों पर असर पड़ेगा। जब तक तीसरी लहर के आने की संभावना होगी, तब तक ज्यादातर व्यस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग जाएगी। लेकिन बच्चों के लिए अभी भी कोई वैक्सीन तैयार नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed