फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What will happen to Congress leader Mani Shankar Aiyar who did bad comment on PM Narendra Modi

मोदी को 'नीच' कहने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर गिरेगी गाज!

Tue, 14 May 2019 07:09 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 14 May 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
What will happen to Congress leader Mani Shankar Aiyar who did bad comment on PM Narendra Modi
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (फाइल फोटो)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच' कहने के अपने बयान पर कायम रहने का वक्तव्य देने के बाद राजनीति गर्मा गई है। इस मामले में भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की स्थिति बैकफुट पर आने जैसी दिख रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सुबह यह कह कर अपना बचाव किया कि यह मणिशंकर अय्यर का निजी बयान है। शाम को एक प्रेसवार्ता में पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने संकेत दिए कि अय्यर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा, इस बार यह मामला पार्टी में उचित प्लेटफॉर्म पर रखा जा रहा है।

विज्ञापन

सैम पित्रोदा ने भी दिया था विवादित बयान

बता दें कि पिछले गुरुवार को सैम पित्रोदा ने भी एक बयान देकर कांग्रेस पार्टी को संकट में डाल दिया था। खुद राहुल गांधी को पित्रोदा के बयान पर सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी। राहुल ने इस पर काफी नाराजगी भी जताई थी। सैम पित्रोदा ने कहा था कि अब क्या है 1984 का। आपने (नरेंद्र मोदी) पांच साल में क्या किया, अब उसकी बात करिए। 1984 में जो हुआ, वो हुआ। 

उनके इस बयान को भुनाने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके इस बयान पर कहा, कांग्रेस पार्टी आजकल न्याय की बात करने लगी है। इस पार्टी को 1984 के दंगों का हिसाब देना होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था, पित्रोदा का बयान हैरान करने वाला है। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर सकता। 

जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा कहते हैं कि 1984 में नरसंहार हुआ तो क्या हुआ। देश में इस तरह का बयान स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने पहले कहा कि यह पित्रोदा का निजी बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। इससे भी जब बात नहीं बनी तो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को सामने आना पड़ा। उन्होंने लोगों से पित्रोदा के बयान पर खेद प्रकट किया।

संकट में कांग्रेस, अय्यर पर हो सकती है कार्रवाई

अब मणिशंकर अय्यर ने दो साल पहले पीएम मोदी को नीच बताने वाले अपने बयान को सही ठहरा कर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को संकट में डाल दिया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा दोबारा से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मंगलवार सुबह कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, यह मणिशंकर अय्यर का निजी बयान है। उन्होंने अपने लेख के नीचे लिखा भी है। 

कांग्रेस की इस सफाई से जब बात नहीं बनी तो शाम को एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने का समर्थन नहीं करती। हम किसी भी नेता पर व्यक्तिगत तौर पर ऐसी किसी भी टिप्पणी के खिलाफ हैं। कांग्रेस मुद्दों की राजनीति करती है। मणिशंकर अय्यर के बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने इशारा किया कि इस बार यह मामला ऊपर तक जा रहा है। जब यह मामला उचित प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगा तो कार्रवाई भी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed