{"_id":"57c8f0974f1c1bc9592cb8cf","slug":"what-will-be-affected-big-trade-union-strike-ten-facts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की 15 प्रतिशत आबादी हड़ताल पर, इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश की 15 प्रतिशत आबादी हड़ताल पर, इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
शुक्रवार को 18 करोड़ से अधिक मजदूरों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने की संभावना है। 'भारत बंद' में बैंकिंग और दूरसंचार सेक्टर के श्रमिक सहित अन्य सेक्टर के मजदूर भी शामिल होंगे। श्रमिक बेहतर वेतन और श्रम कानून में 'श्रमिक विरोधी' बदलाव और निवेश नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहेंगे। 'भारत बंद' से ये 10 चीजें प्रभावित होंगी।
1- बैंक, सरकारी ऑफिस और कारखाने बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय मजदूर संगठन भी शामिल होंगे जिससे परिवहन पर असर पड़ेगा।
2- राज्यों के कोल इंडिया लिमिटेड के कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे।
3- हालांकि कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बिजली संयंत्रों के लिए काफी मात्रा में कोयला है। हड़ताल से बिजली संयंत्र प्रभवित नहीं होंगे।
4- मोदी सरकार की मुख्य सफलताओं में से एक कोल इंडिया भी है जो आजकल इतना उत्पादन कर रही है कि कोयला निर्यात भी किया जा सकता है।

बंद की इजाजत नहीं
5- बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'उनकी सरकार कार्यालयों और कारखानों को बंद करने की इजाजत नहीं देगी। राज्य में सार्वजनिक परिवहन भी सामान्य रहेगा।'
6- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस सहित ट्रेड यूनियनों से सरकार ने हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी लेकिन ट्रेड यूनियों ने सरकार की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सरकार उनकी मांगों का समाधान करने में विफल रही है।
7- ट्रेड यूनियन सरकार द्वारा विदेशी निवेश के लिए बीमा और रक्षा क्षेत्रों में दी गई ढील से काफी नाराज हैं। वे घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों को बंद करने की सरकार की योजना का भी विरोध कर रही हैं।

सरकार पिछले दो साल का बोनस जारी करेगी
8- सरकार का कुछ कंपनियों को बंद करके निजीकरण के जरिए इस वित्तीय वर्ष में 55,907 करोड़ रुपए हासिल करने का लक्ष्य है। घाटे में चल रही 77 सरकारी कंपनियों से सरकार को पिछले वित्तीय वर्ष 26,780 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
9- मजदूर संगठनों द्वारा की जा रही हड़ताल को खत्म करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा,'सरकार पिछले दो साल का राज्य कर्मचारियों का बोनस जारी करेगी। और अकुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन भी बढ़ाएगी।
10- हालांकि राष्ट्रीय स्वंय सेवक से जुड़ा मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में शामिल नहीं होगा।