फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what says rampalat about holi jogira

बुरा मान लो होली है....जोगीरा सा रा रा रा

Wed, 23 Mar 2016 01:48 PM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
what says rampalat about holi jogira
बुरा मान लो होली है - फोटो : BBC

होली रंगों का त्योहार है। वसंत की बहार है। लेकिन होली में रंगों का धमाल और भांग की मस्ती तभी चढ़ती है जब साथ में जोगीरा की तान हो। गांव घरों में जब ढोल मंजीरे के साथ होली खेलने वालों की टोली निकलती है तो लोग जोगीरा की तान पर झूमते गाते हैं।

विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165627_02.jpg
विज्ञापन

दरअसल होली खुलकर और खिलकर कहने की परंपरा है। यही वजह है कि जोगीरे की तान में आपको सामाजिक विडम्बनाओं और विद्रूपताओं का तंज़ दिखता है। होली की मस्ती के साथ वह आसपास के समाज पर चोट करता हुआ नजर आता है। आचार्य रामपलट दास जनकवि हैं। उनके लिखे जोगीरे हम आपको होली के मौके पर पेश कर रहे हैं। जोगीरे होते क्या हैं इसके बारे में आचार्य रामपलट कहते हैं कि कोई ऑथेंटिक जानकारी तो नहीं है पर शायद इसकी उत्पत्ति जोगियों की हठ-साधना, वैराग्य और उलटबाँसियों का मज़ाक उड़ाने के लिए हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165627_03.jpg

मूलतः समूह गान है। प्रश्नोत्तर शैली में एक समूह सवाल पूछता है तो दूसरा उसका जवाब देता है जो प्रायः चौंकाऊ होता है। प्रश्न और उत्तर शैली में निरगुन को समझाने के लिए गूढ़ अर्थयुक्त उलटबाँसियों का सहारा लेने वाले काव्य की प्रतिक्रिया में इन्हें रोजमर्रा की घटनाओं से जोड़कर रचा गया है। 


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165627_04.jpg

वो कहते हैं कि परम्परागत जोगीरा काम-कुंठा का विरेचन है एक तरह से काम-अंगों, काम-प्रतीकों की भरमार है उसमें। सम्भ्रान्त और प्रभु वर्ग को जोगीरा के बहाने गरियाने और उनपर अपना गुस्सा निकालने का यह अपना ही तरीका है । एक तरह का विरेचन भी है जोगीरा।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165627_05.jpg

आप भी इन जोगीरों का तंज देखिए। आचार्य रामपलट दास ने ये जोगीरे हमें फेसबुक के माध्यम से भेजे हैं। रामपलट दास के इन जोगीरों में आप मौजूदा समय में किसानों के संकट को देख सकते हैं।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165628_06.jpg

सत्ता वर्ग और आम लोगों के बीच की खाई को दर्शाने वाला तंज आपको ऊपर नज़र आया होगा। जोगीरे की इस तान में आज के समय में गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों का संकट झलक रहा है, तो दूसरी तरफ़ बेहद संपन्न तबके पर भी रामपलट दास ने चोट की है।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165628_08.jpg


लगातार विकास के चकाचक दावों के बीच आम आदमी कहां, उसकी मुश्किलें क्यों कम नहीं हो रही हैं। यही सवाल पूछा है आचार्य रामपलट दास ने। पिछले आम चुनाव के दौरान विरोध करने वाले लोगों को पाकिस्तान भेजने के दावे भी ख़ूब किए गए थे।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/22/160322165628_09.jpg


इन दिनों से जिस तरह से राष्ट्रवाद और भारत माता की जय का दौर चल रहा है, उसमें इस जोगीरे के बोल आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed