Viral Trend: क्या है एक्स पर चला 'वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया' ट्रेंड, प्रोपेगैंडा को भारतीयों ने कैसे किया नाकाम
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को भारत के खिलाफ 'वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया' से एक मुहिम चलाई गई। हालांकि, इसका भारतीयों ने मूंहतोड़ जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई विषय ट्रेंड करता रहता है, जहां यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। लेकिन मंगलवार शाम से पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही लाइन हर तरफ छाई हुई है वो है- वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया। यहां तक की इसका इस्तेमाल भारत सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी किया है। अभी तक 2.5 लाख से अधिक पोस्ट किए जा चुके हैं।
दरअसल, बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को भारत के खिलाफ 'वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया' से एक मुहिम चलाई गई, जिसमें खुले शौचालय जैसे कुछ पोस्ट किए गए। हालांकि, इसका भारतीयों ने मूंहतोड़ जवाब दिया है। अब सोशल मीडिया पर सिर्फ विदेशों में हो रहे अपराध और अजीबो-गरीब घटनाएं वाले पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
आइए जानते हैं, आखिर वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया ट्रेंड क्या हैं और वायरल क्यों हो रहा है?
इसकी शुरुआत होती है 10 दिन पहले, जब झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। यह मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था और कई विदेशियों ने अपनी भारत यात्रा का अनुभव साझा किया था। इस बीच, कुछ खातों ने भारत की छवि बिगाड़ने का जिम्मा उठा लिया और आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं देश में रोजाना होती हैं। इन सब पोस्ट में वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया लाइन का इस्तेमाल किया गया था।
इस तरह के कई पोस्ट एक हफ्ते में साझा किए गए। पोस्ट में सार्वजनिक स्वच्छता और संस्कृति से संबंधित रूढ़ियों को बढ़ावा दिया जाने लगा। ऐसे पोस्ट सामने आने पर भारत में इनका विरोध हुआ। भारत में कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया इन पोस्टों को फालतू में बढ़ावा मिल रहा है और उन्होंने इसके लिए एक्स के एल्गोरिदम को दोषी ठहराया।
ऐसे आया दिलचस्प मोड़
मंगलवार को इन पोस्ट को लेकर एक बदलाव आया। भारत में कई एक्स उपयोगकर्ताओं ने 'वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया' का उपयोग करते हुए पोस्ट साझा किए, लेकिन इसमें एक अलग मोड़ देखा गया। उपयोगकर्ताओं ने अन्य देशों में होने वाली इसी तरह की घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इसके साथ ही कैप्शन लिखा- वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया। इसका उद्देश्य यह साबित करना था कि एक्स का एल्गोरिदम ऐसे पोस्ट को बढ़ावा दे रहा था, जिसमें भारत विरोधी सामग्री साझा की गई थी।
इनमें से कुछ पोस्ट जिन्हें 300 से कम फॉलोअर्स वाले उपयोगकर्ताओं ने पोस्ट किए थे, उन्हें एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने वालों की संख्या ने भी सभी को हैरान कर दिया था।
भारतीय एक्स उपयोगकर्ताओं ने पश्चिमी देशों में खुले तौर पर शौच और नहाने वाले लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए और साथ ही सबने एक ही कैप्शन दिया था वो- वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया। इसके अलावा भारतीय यूजर्स ने ऐसी भी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें देश की तरक्की की कहानी बयांं की गई थी।
WHAT'S WRONG WITH INDIA
— जय जुमनानी (@jay_jumnani) March 13, 2024
Why India is so Wonderful? pic.twitter.com/KRf9tRqffY
This comes under what's wrong with India section.. https://t.co/l8tJAh9ooT
— 🦁 (@AndColorPockeT) March 13, 2024
WHAT'S WRONG WITH INDIA / INDIANS pic.twitter.com/QIOcOYeZcJ
— Mini Razdan (@mini_razdan10) March 13, 2024
WHAT'S WRONG WITH INDIA 🇮🇳
— Kanchan Ugursandi 🇮🇳 (@BikerGirlkancha) March 13, 2024
Why did they build roads, bridges, and tunnels close to the Indo- Tibetan border ?
Ladki Chala Rahi Hai 🏍️
📍 Umling La, 19024 ft. World's Highest Motorable Road (Eastern Ladakh) pic.twitter.com/nk531mKX7E
सिर्फ उपयोगकर्ता ही नहीं बल्कि भारत सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म MyGovIndia भी इस मुहिम का हिस्सा बन गया। उसने भारत की सफलता की कहानी साझा की।
What's wrong with India? pic.twitter.com/uOfvXOcBYH
— MyGovIndia (@mygovindia) March 12, 2024