फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what is brics, know all about it

जानिए क्या है BRICS और क्यों है इसकी अहमियत?

Mon, 04 Sep 2017 10:37 AM IST
पवन सिंह अतुल, बीबीसी
पवन सिंह अतुल, बीबीसी Updated Mon, 04 Sep 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
what is brics, know all about it
ब्रिक्स - फोटो : self

अंग्रेजी अक्षरों बी.आर.आई.सी.एस. से बना शब्द 'ब्रिक्स' दुनिया की पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। जैसा कि नाम से अनुमान लगाया जा सकता है, ये देश हैं - ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका। इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका के इस आर्थिक समूह से जुडने से पहले इसे 'ब्रिक' ही कहा जाता था।

विज्ञापन



'ब्रिक' शब्दावली के जन्मदाता जिम ओ'नील हैं। ओ'नील ने इस शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 2001 में अपने शोधपत्र में किया था। उस शोधपत्र का शीर्षक था, "बिल्डिंग बेटर ग्लोबल इकोनॉमिक ब्रिक्स"। ओ'नील अंतरराष्ट्रीय वित्तीय कंसलटेंसी गोल्डमैन सैक्स से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन में PM मोदी के खान-पान की जिम्मेदारी निभाएगा भारतीय रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डमैन सैक्स इसके बाद दो बार इस रिपोर्ट को अपडेट कर चुका है। जिम ओ'नील के इस प्रसिद्ध शोधपत्र के आठ साल बाद ब्रिक देशों की पहली शिखर स्तर की आधिकारिक बैठक 16 जून 2009 को रुस के येकाटेरिंगबर्ग में हुई। लेकिन इससे पहले ब्रिक देशों के विदेश मंत्री मई 2008 में एक बैठक कर चुके थे।

इसके बाद वर्ष 2010 में ब्रिक का शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासिलीया में हुई। वर्ष 2011 में इस आर्थिक समूह का शिखर सम्मेलन चीन के सानया शहर में हो रहा है।

मतभेद और मुद्दे

what is brics, know all about it

ब्रिक्स देश आर्थिक मुद्दों पर एक साथ काम करना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ के बीच राजनीतिक विषयों पर भारी विवाद हैं। इन विवादों में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद प्रमुख है। संबंधों में गर्मजोशी के बावजूद भारत और चीन एक दूसरे को एक विवादित और सैन्यीकृत सरहद के आर-पार खड़े पाते हैं।

भारत चीन के पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में भी असहज है। इतना ही नहीं अभी इन पांच देशों के बीच ब्रिक्स को औपचारिक शक्ल देने पर भी मतांतर हैं। मसलन ब्रिक्स का सैक्रेटेरिएट बनाने पर भी फिलहाल कोई सहमति नहीं हो पाई है।

पढ़ें: BRICS समिट में PM मोदी का चीन को इशारा- शांति के लिए सहयोग बेहद जरूरी

साथ ही इस विषय पर भी कोई साफ विचार नहीं है कि समूह में नए सदस्यों को कैसे और कब जोड़ा जाए। रुस और ब्राजील में हुए सम्मेलन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था है और ये देश अमरीका के साथ अपने नजदीकी संबंधों के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन इसी समूह में चीन भी है जहां साम्यवादी शासन है और गैर-कम्यूनिस्ट राजनीतिक गतिविधियों के लिए सहनशीलता ना के बराबर है। ब्राजील चीन की मुद्रा युआन को जानबूझ कर सस्ता रखे जाने पर चिंता व्यक्त कर चुका है। चीन ये बात साफ कर चुका है कि युआन का मुद्दा ब्रिक्स में बहस के लिए नहीं उठाया जा सकता।

जानिए क्या कहते है जानकार?

what is brics, know all about it

कार्नेगी एंडॉओमेंट के अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र कार्यक्रम के प्रमुख यूरी डाडुश कहते हैं कि ब्रिक्स के देश नई वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं और इस विषय में दुनिया में उनकी बात सुनी भी जा रही है।
लेकिन डाडुश के अनुसार ये इन देशों में मतभेद भी हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "आर्थिक मुद्दों को छोड़े दें तो ब्रिक्स के देशों के बीच बड़े मतभेद हैं। भारत और चीन के बीच एक बड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसके अलावा भविष्य में चीन और रूस में भी प्रतिस्पर्धा के आसार हैं। "

पढ़ें: मोदी के पहुंचते ही नरम पड़ा चीन, बोला- आतंकवाद का होगा खात्मा

चीन के सानया में हो रहे सम्मेलन से कुछ पुख़्ता उपलब्धियां हों ये कहना मुश्किल है। लेकिन दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में साझा आर्थिक मुद्दों पर समन्वय बनाए जाने की कोशिश तो जरुर होगी।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के क्रिस एल्डन ने रॉयटर्स को बताया, "ये एक अहम बैठक है। इस वर्ष एक नया सदस्य ब्रिक्स से जुड़ा है, और इस समूह ने सियासी तौर पर खुद को प्रस्तुत करने की कोशिश की है। ये समूह समस्त उभरती और विकासशील दुनिया का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया जाने के पीछे यही तर्क है।"

ब्रिक्स में दक्षिण अफ्रीका के जुडने से इस समूह ने विस्तार के संकेत दिए हैं। और शायद इस सम्मेलन में नए देशों के प्रवेश को लेकर कोई साफ रुपरेखा तैयार हो पाएगी। उभरते और विकासशील देशों की नुमाइंदगी करने का सपना पूरा करने के लिए इस समूह को एक औपचारिक संगठन बनाने की जरुरत से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed