फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What central projects have we stalled, Stalin asks, responding to PM's allegations

Tamil Nadu: हमने केंद्र की किन योजनाओं को रोका? प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर मुख्यमंत्री स्टालिन का सवाल

Thu, 29 Feb 2024 03:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 03:07 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने किन केंद्रीय योजनाओं को रोका है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्रमुक और उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
What central projects have we stalled, Stalin asks, responding to PM's allegations
एमके स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने किन केंद्रीय योजनाओं को रोका है। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने लोक कल्याण को ध्यान में रखते हुए जिन योजनाओं का विरोध किया उनमें राष्ट्रीय प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा (एनईईटी) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) शामिल हैं।

विज्ञापन

स्टालिन प्रधानमंत्री मोदी के उस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू करने में द्रमुक सरकार से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री एक दिन पहले राज्य के दक्षिण हिस्से में तिरुनेलवेली में थे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टालिन ने प्रधानमंत्री के बार-बार होने वाले तमिलनाडु के दौरों का जिक्र किया और कहा कि उनके चेहर पर हार का डर साफ है और यह गुस्से के रूप में सामने आता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्रमुक और उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा, वह (प्रधानमंत्री मोदी) कहते हैं कि हम उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को रोक रहे हैं। उनको यह जवाब देना आसान होगा कि वह (तमिलनाडु में) किन योजनाओं को लेकर आए, जिसके लिए हम बाधा थे। 

विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि क्या द्रमुक एम्स या मेट्रो रेल के खिलाफ है और क्या सरकार कभी केंद्रीय पहलों के लिए भूमि आवंटित करने से दूर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं। क्या द्रमुक एम्स या मेट्रो रेल के खिलाफ है। क्या राज्य सरकार कभी केंद्रीय परियोजनाओं के लिए जमीन के आवंटन से दूर रही है। स्टालिन ने कहा, अगर द्रमुक केंद्र की कुछ पहलों का विरोध कर रही थी तो वह नीट और सीएए है। यह दोनों छात्रों और श्रीलंकाई शरणार्थियों के हितों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed