फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What can Be Included in a Budget?

बजट 2017: किसानों और आम आदमी पर हो सकती है नजरें इनायत

Wed, 01 Feb 2017 07:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
What can Be Included in a Budget?
फाइल फोटो

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को संसद में वर्ष 2016-17 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। हालांकि आगामी बजट के बारे में तो कुछ नहीं कहा गया लेकिन इसमें कुछ ऐसे तथ्यों को जरूर शामिल किया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इन्हें वर्ष 2017-18 के बजट में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


यूबीआई
सार्वभौमिक बुनियादी आय (यूबीआई) योजना की घोषणा वर्ष 2017-18 के बजट में हो सकती है। आर्थिक समीक्षा में बताया गया है कि जीडीपी की करीब आठ फीसदी राशि अभी लोगों को किसी न किसी रूप में सब्सिडी मिल रही है। इसे यदि यूबीआई के जरिये भेजा गया तो गरीबी हटाने में काफी मदद मिलेगी। इसमें सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी और लालफीताशाही और बिचौलियों की छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन


पारा
आर्थिक समीक्षा में पब्लिक सेक्टर एसेट रिहेबलिटेशन एजेंसी (पारा) की भी चर्चा है। इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों की बड़ी राशि एनपीए हो चुकी है और इसकी वसूली के लिए एक औपचारिक एजेंसी की आवश्यकता है। इसमें बताया गया है कि कुछ ऐसी ही स्थिति पहले पूर्वी एशियाई देशों में भी थी जहां इसी तरह से निदान निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेती-बाड़ी क्षेत्र को विशेष तरजीह मिल सकती है

What can Be Included in a Budget?
फाइल फोटो

खेती-बाड़ी क्षेत्र पर विशेष
आगामी बजट में खेती-बाड़ी क्षेत्र को विशेष तरजीह मिल सकती है क्योंकि नोटबंदी के बावजूद इस क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खुद मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन ने भी स्वीकार कि नोटबंदी के बावजूद इस साल गेहूं और चने की बुआई का रकबा पिछले पांच वर्षों से ज्यादा रहा है। इसी वजह से खेती क्षेत्र की विकास दर में बढ़ोतरी का अनुमान है। हो सकता है कि सरकार इसके लिए कुछ विशेष सहूलियतों की घोषणा करे।

विनिवेश
वर्ष 2017-18 के बजट में सरकारी कंपनियों के विनिवेश, खासकर रणनीतिक बिक्री पर जोर हो सकता है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि राजनीतिक मतैक्य बना कर नागरिक उड्डयन, बैंकिंग और उर्वरक क्षेत्र में विनिवेश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed