बड़ा फैसला: कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर रेलवे ने लगाया ब्रेक, आज से कई ट्रेनें बंद
देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए महानगरों से लोग पलायन कर रहे हैं। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को आज से रद्द करने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए महानगरों से लोग पलायन कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद समेत अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को आज से रद्द करने का फैसला किया है। पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। रेलवे ने लिखा की पश्चिमी रेलवे स्टेशनों पर आने और जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वेरावल अहमदाबाद-वेरावल तथा जामनगर-वडोदरा-जामनगर स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।
ये ट्रेनों रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 09258 वेरावल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या 09257 अहमदाबाद-वेरावल स्पेशल रद्द
ट्रेन संख्या 02960 जामनगर वडोदरा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या 02959 वडोदरा-जामनगर सुपर फास्ट स्पेशल रद्द
यात्री कृपया नोट करें।
पश्चिमी रेलवे के स्टेशनों पर शुरू/टर्मिनेट होने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द कर दी गई हैं। #specialtrains pic.twitter.com/k3r8yL1jKiविज्ञापन विज्ञापन— Western Railway (@WesternRly) April 19, 2021
उत्तर भारत के लिए चलेगी ट्रेनें
हालांकि पश्चिमी रेलवे ने उत्तर भारत के लिए कुछ समर ट्रेनें चलाने का एलान किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत अन्य जगहों के लिए 20 अप्रैल से ट्रेनें चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान देश में अधिकांश ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। लंबे समय बाद ट्रेनों को खोला गया था। लेकिन इस बार महामारी पिछले साल से ज्यादा बढ़ रही है। संभावना जताई जा रही है कि रेलवे अभी और ट्रेनों को रद्द कर सकती है।