फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   western railways cancelled many covid special trains

बड़ा फैसला: कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर रेलवे ने लगाया ब्रेक, आज से कई ट्रेनें बंद

Mon, 19 Apr 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 02:52 PM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए महानगरों से लोग पलायन कर रहे हैं। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को आज से रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
western railways cancelled many covid special trains
ट्रेनें रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए महानगरों से लोग पलायन कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद समेत अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को आज से रद्द करने का फैसला किया है। पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।  रेलवे ने लिखा की पश्चिमी रेलवे स्टेशनों पर आने और जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वेरावल अहमदाबाद-वेरावल तथा जामनगर-वडोदरा-जामनगर स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ये ट्रेनों रहेंगी रद्द 
ट्रेन संख्या 09258 वेरावल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन रद्द 
 ट्रेन संख्या 09257 अहमदाबाद-वेरावल स्पेशल रद्द 
 ट्रेन संख्या 02960 जामनगर वडोदरा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या 02959 वडोदरा-जामनगर सुपर फास्ट स्पेशल रद्द


विज्ञापन


उत्तर भारत के लिए चलेगी ट्रेनें
हालांकि पश्चिमी रेलवे ने उत्तर भारत के लिए कुछ समर ट्रेनें चलाने का एलान किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत अन्य जगहों के लिए 20 अप्रैल से ट्रेनें चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान देश में अधिकांश ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। लंबे समय बाद ट्रेनों को खोला गया था। लेकिन इस बार महामारी पिछले साल से ज्यादा बढ़ रही है। संभावना जताई जा रही है कि रेलवे अभी और ट्रेनों को रद्द कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed