{"_id":"5f5615be8ebc3e54d91ca3fd","slug":"west-bengal-tmc-mps-older-than-65-years-can-be-absent-from-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: संसद सत्र से दूर रह सकते हैं तृणमूल के 65 साल के अधिक उम्र के सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: संसद सत्र से दूर रह सकते हैं तृणमूल के 65 साल के अधिक उम्र के सांसद
Mon, 07 Sep 2020 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Sep 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के 65 साल से अधिक उम्र के सांसद आगामी मानसून सत्र से संभवत: दूर रहेंगे ताकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सके। हालांकि, इस संबंध में पार्टी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि 65 साल से अधिक उम्र के सांसदों को सत्र में शामिल न होने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
उत्तर कोलकाता से लोकसभा सदस्य 67 वर्षीय सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वह यहीं (कोलकाता) से ही निम्न सदन में अपने साथी सदस्यों से समन्वय करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं संसद सत्र में शामिल नहीं होऊंगा क्योंकि मेरी उम्र 65 साल से अधिक है और संक्रमण का खतरा है। मैं लोकसभा में पार्टी सदस्यों के साथ समन्वय करूंगा।'
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दमदम से लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पार्टी की ओर से कोई एक नियम नहीं बनाया गया है। अगक 65 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति संसद सत्र में शामिल होना चाहता है तो वह शामिल हो सकता है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर को शुरू होगा और एक अक्तूबर तक जारी रहेगा।