फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal TMC attacks BJP for alleged statement against Mamata Banerjee by Abhijeet Ganguly viral video news

WB: ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के कथित बयान पर भड़की टीएमसी, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Thu, 28 Mar 2024 01:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, कोलकाता
एन अर्जुन, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

टीएमसी नेता ने एक वीडियो लिंक भी साझा किया है, जिसमें एक साक्षात्कार में भाजपा के तमलुक से प्रत्याशी अभिजीत गांगुली को कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देते सुना गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
West Bengal TMC attacks BJP for alleged statement against Mamata Banerjee by Abhijeet Ganguly viral video news
टीएमसी प्रवक्ता शशि पांजा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। हाल ही में टीएमसी ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता और उम्मीदवार अभिजीत गांगुल ने बंगाल सीएम के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया। इसे लेकर अब पार्टी की प्रवक्ता शशि पांजा ने निशाना साधा और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। 
विज्ञापन


क्या बोलीं शशि पांजा?
तृणमूल कांग्रेस की मंत्री शशि पांजा ने कहा है कि भाजपा कितनी ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौत की कामना कर ले लेकिन भगवान, अल्लाह और ईश्वर के आशीर्वाद से वे ठीक रहेंगी। बंगाल की जनता उनको राजनीति में बनाए रखेगी। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अभिजीत गांगुली के बयान की निंदा करते हुए यह बात कही। 
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने एक वीडियो लिंक भी साझा किया है, जिसमें एक साक्षात्कार में भाजपा के तमलुक से प्रत्याशी अभिजीत गांगुली ने कह रहे हैं कि ममता बनर्जी की मृत्युघंटा बज चुकी है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि पांजा ने भारत निर्वाचन आयोग से मांग है कि जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की मौत की घंटी बजने की बात कही है, उस पर तत्काल कार्रवाई करें! उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की इच्छा मृत्यु! क्या यह संभव भी है? हम स्तब्ध हैं! यह भारतीय लोकतंत्र का काला दिन है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस बारे में सोचें कि आप अपने परिवार में किसे शामिल कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed