फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: TMC announces candidature of six MPs for Rajya Sabha elections, election to be held on July 24

West Bengal: राज्यसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने की छह उम्मीवारों की घोषणा, 24 जुलाई को होगा चुनाव

Mon, 10 Jul 2023 12:33 PM IST
श्वेता महतो एन अर्जुन
एन अर्जुन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

डेरेक ओब्रायन,  सुखेंदु शेखर रे और डोला सेन के अलावा कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, असम के टीएमसी नेता सुष्मिता देव और दार्जिलिंग नेता शांता छेत्री का भी कार्यकाल खत्म होगा।

विज्ञापन
West Bengal: TMC announces candidature of six MPs for Rajya Sabha elections, election to be held on July 24
Derek O'Brian, Dola Sen - फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले की उम्मीदवारी की घोषणा की। डेरेक ओब्रायन 2011 से सांसद और राज्यसभा में टीएमसी के नेता हैं। जबकि सुखेंदु शेखर रे को साल 2012 में पहली बार संसद के ऊपरी सदन में भेजा गया था। डोला सेन साल 2017 में सांसद बनी थी। 
विज्ञापन


टीएमसी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए देते हुए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी। सूची में नए उम्मीदवारों में बांग्ला संस्कृति मंच के अध्यक्ष समीरुल इस्लाम टीएमसी के अलीपुरद्वार जिला अध्यक्ष प्रकाश चिक बड़ाइक और आरटीआई कार्यकर्ता और टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले शामिल हैं।
विज्ञापन


डेरेक ओब्रायन,  सुखेंदु शेखर रे और डोला सेन के अलावा कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, असम के टीएमसी नेता सुष्मिता देव और दार्जिलिंग नेता शांता छेत्री का भी कार्यकाल खत्म होगा। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिंहो फलेरियो के अप्रैल में टीएमसी के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद पश्चिम बंगाल में सातवीं राज्यसभा सीट भी खाली है। पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को छह सीटों पर होने वाले चुनाव के अलावा इस सातवें सीट पर उपचुनाव भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed