फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal suvendu adhikari target mamata banerjee on killing of youth in kaliganj by police

West Bengal: 'ममता पुलिस ने की युवक की निर्मम हत्या', शुभेंदु अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 27 Apr 2023 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

अधिकारी ने आरोप लगाया कि 'ममता पुलिस ने भाजपा पंचायत समिति सदस्य बिशनु बर्मन के घर पर रात ढाई बजे छापेमारी की, जब घर पर बिशनु बर्मन नहीं मिला तो उन्होंने राजबंगशी युवक मृत्युंजय बर्मन (33 वर्षीय) की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।'

विज्ञापन
west bengal suvendu adhikari target mamata banerjee on killing of youth in kaliganj by police
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारी ने आरोप लगाए हैं कि राज्य की पुलिस ने कलियागंज इलाके में एक राजबंगशी युवक की हत्या की है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अशांति फैल रही है और लोगों से अपील की कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं। 

विज्ञापन


ममता सरकार पर बरसे अधिकारी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''ममता' पुलिस ने कलियागंज में 33 वर्षीय राजबंगशी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। ममता पुलिस ने भाजपा पंचायत समिति सदस्य बिशनु बर्मन के घर पर रात ढाई बजे छापेमारी की, जब घर पर बिशनु बर्मन नहीं मिला तो उन्होंने राजबंगशी युवक मृत्युंजय बर्मन (33 वर्षीय) की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह राज्य आतंक की सबसे बुरी स्थिति है और ममता बनर्जी सम्राट नीरो की तरह बांसुरी बजा रहे हैं और राज्य जल रहा है और नागरिक अशांति की तरफ जा रहा है।'
विज्ञापन


'ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कलियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात कही थी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसका पालन कर दिया। राज्य द्वारा की गई इस निर्मम हत्या की जिम्मेदारी उन्हें लेनी चाहिए। शुभेंदु अधिकारी ने आगे लिखा कि लोगों को ऐसे हिंसा और खून खराबे के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कलियागंज में हो रही हिंसा
बता दें कि उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में हाल ही में एक नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया। जिससे पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इस मामले पर सियासत भी जारी है। 

सुकांता मजूमदार बोले- हम विरोध करेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कलियागंज की घटना पर कहा कि जब से कलियागंज में दुष्कर्म और हत्या हुई है, तब से पुलिस भाजपा के वोटबैंक पर अत्याचार कर रही है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी के आदेश पर यह हो रहा है। बीती रात वहां लोगों को गिरफ्तार पुलिस गई थी और उसी दौरान उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हम इसका विरोध करेंगे। 


भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने कहा कि उत्तरी दिनाजपुर के कलियागंज कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को राम नवमी हिंसा मामले में लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की असफलता के चलते कलियागंज की घटना हुई और अब उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed