फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Shubhendu Adhikari said Many Trinamool workers including Bhai Soumendu will join BJP

शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु समेत बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल 

Sat, 02 Jan 2021 04:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 04:18 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Shubhendu Adhikari said Many Trinamool workers including Bhai Soumendu will join BJP
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई और तृणमूल कांग्रेस नेता सौमेंदु अधिकारी शुक्रवार को कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। सौमेंदु ने हाल ही में कोंतई नगर निगम के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


पूर्वी मिदनापुर में कोंतई डॉरमेट्री ग्राउंड में आयोजित ‘भाजपा योगदान मेला’ में शुभेंदु की मौजूदगी में सौमेंदु और अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा दामन थामा। एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में अगली सरकार बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आगे बढ़ाएंगे और सोनार बांग्ला के सपने को पूरा करेंगे। पिछले ही महीने तृणमूल छोड़कर भाजपा का हिस्सा बनने वाले शुभेंदु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव से पहले पूरी तरह से बिखर जाएगी। 
विज्ञापन


सौमेंदु ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कमल हर घर में खिलेगा। साथ ही उन्होंने अपने बड़े भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि अभी भी अधिकारी परिवार के दो सदस्य सांसद दीब्येंदु और शिशिर तृणमूल कांग्रेस में हैं। नंदीग्राम में 8 जनवरी को होने वाली रैली में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा करते हुए अधिकारी ने अपने समर्थकों से कहा कि यदि रास्ते में आपको कोई रोकता है तो आप मुझे फोन करें। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे श्रद्धालुओं पर तृणमूल के गुंडों ने हमला किया। इन हमलावरों को करारा जवाब दिया जाएगा। तृणमूल नेताओं के करीबी और कारोबारी बिनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जल्द ही पशुओं की तस्करी मामले में बड़े-बड़े लोगों के यहां कार्रवाई करेगी, बस इंतजार करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





इससे पहले, अधिकारी ने उत्तर 24 परगना के खारदाह में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और इस दौरान तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की एक टिप्पणी का जवाब दिया। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जब वह अपने घर में कमल नहीं खिला सकते, तो वह भाजपा के लिए पूरे राज्य को जीतने का दावा कैसे कर सकते हैं? इसके जवाब में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अभी बहुत समय है, अभी रामनवमी नहीं मनाई गई है और मेरे परिवार में कमल खिलेगा। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं यह देखूंगा कि 30 बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट में आपके परिवार में कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed