पश्चिम बंगाल: सीतलकुची में भाजपा के विरोध के दौरान फेंके गए देसी बम, दो कार्यकर्ता घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल से रविवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि यहां कूचबिहार के सीतलकुची में भाजपा के विरोध के दौरान कई देसी बम फेंके गए। धमाकों में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति अब सामान्य हो रही है। बता दें कि राज्य में हाल ही में ईडी और सीबीआई ने कई जगह छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। इसे लेकर भाजपा ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
#WATCH | West Bengal: Several country-made bombs blasted during BJP's protest in Sitalkuchi, Cooch Behar, due to which 2 BJP workers got injured & were admitted to a district hospital; situation getting back to normal now
विज्ञापन
BJP protest was in regard to the recent raids by ED & CBI pic.twitter.com/cAwixmKuSE — ANI (@ANI) September 11, 2022
भाजपा ने TMC को घेरा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया कि हमने सीतलकुची इलाके के कूचबिहार में कथित रूप से विभिन्न घोटालों में शामिल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए एक विशाल विरोध रैली की। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। बाद में बम फेंकना भी शुरू कर दिया गया। परिणामस्वरूप दो भाजपा पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए।
टीएमसी ने आरोपों से किया किनारा
टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि ये तो बहाना है... उनकी रैलियों में लोग नहीं हैं इसलिए ये सब लाइमलाइट में रहने का आरोप लगा रहे हैं। टीएमसी को बीजेपी की रैली पर हमला करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे एक आत्म-विनाशकारी पार्टी हैं। टीएमसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम भड़काते नहीं, करते हैं।