फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Road Accident 15 People from Bihar injured as truck rams into rickshaw in Malda

पश्चिम बंगालः मालदा में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार 15 लोग घायल, सभी बिहार के रहने वाले

Fri, 18 Mar 2022 05:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा/पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Mar 2022 05:02 PM IST
सार

घायलों को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
West Bengal Road Accident 15 People from Bihar injured as truck rams into rickshaw in Malda
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक ने एक ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-रिक्शा के चालक और चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके मुताबिक, हादसा मालदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर नारायणपुर मिशन रोड पर हुआ। बिहार के किशनगंज निवासी 14 लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर पांडुआ स्थित दरगाह जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन लोगों ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से आने-जाने के लिए 500 रुपये में ई-रिक्शा को किराए पर लिया था। हादसे में ई-रिक्शा चालक और 14 लोग घायल हो गये। घायलों को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed