फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Posters calling Mamata Banerjee anti tribal community BJP made this serious allegation Draupadi Murmu Yashwant Sinha Presidetial Election

West Bengal: ममता बनर्जी को आदिवासी समुदाय विरोधी कहने वाले पोस्टर, भाजपा ने लगाए यह गंभीर आरोप

Sat, 16 Jul 2022 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 09:55 PM IST
सार

दूसरी ओर भाजपा के महिला मोर्चा ने शनिवार को बहूबाजार थाने के सामने धरना दिया और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
West Bengal: Posters calling Mamata Banerjee anti tribal community BJP made this serious allegation Draupadi Murmu Yashwant Sinha Presidetial Election
TMC vs BJP - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की तनातनी अब पोस्टर वार में तब्दील होती दिखाई दे रही है। राज्य में BJP द्वारा CM ममता बनर्जी को आदिवासी समुदाय विरोधी कहने वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और PM को भी दिखाया गया है। TMC ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, भाजपा के महिला मोर्चा ने शनिवार को बहूबाजार थाने के सामने धरना दिया और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने छह जुलाई को दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए ममता ने बैठक बुलाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद के आगामी सत्र और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की बैठक बुलाई है। देश के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव छह अगस्त को होगा। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी को सूचित किया जाता है कि ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है ताकि संसद के आगामी सत्र और उपराष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी की योजना के बारे में चर्चा की जा सके। बयान के अनुसार यह बैठक 21 जुलाई की शाम को बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होगी।

पीएम मोदी ने मिले राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed