फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News Updates TMC BJP Kolkata Ariadaha incidents Politics Crime other News in Hindi

West Bengal News Updates: राज्यभर में मनाया गया 'उल्टो रथ' उत्सव, सांसद सौगत रॉय बोले- अरियादहा की घटनाएं गलत

Tue, 16 Jul 2024 02:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 02:00 AM IST
सार

West Bengal News Updates: अरियादहा में अत्याचार की घटनाओं में एक स्थानीय नेता की कथित संलिप्तता की पृष्ठभूमि में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने सोमवार को कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो पार्टी उसे सुधारेगी। दूसरी ओर, राज्यभर में उल्टो रथ उत्सव मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सियों की छुआ। 

विज्ञापन
West Bengal News Updates TMC BJP Kolkata Ariadaha incidents Politics Crime other News in Hindi
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के अरियादहा में अत्याचार की घटनाओं में एक स्थानीय नेता की कथित संलिप्तता की पृष्ठभूमि में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने सोमवार को कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो पार्टी उसे सुधारेगी। रॉय ने कहा, "जो कुछ हुआ, वह गलत है। मैं इसे सुधारुंगा, भविष्य में ऐसा नहीं होगा। किसी को बाहर पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहिए। अतीत में जो कुछ गलत हुआ है, उसे सुधारा जाएगा।"

विज्ञापन


स्थानीय टीएमसी नेता जयंत सिंह और उनके साथियों द्वारा अलग-अलग मौकों पर लोगों को प्रताड़ित करने के वीडियो सामने आने की पृष्ठभूमि में रॉय ने सोमवार को स्थानीय विधायक मदन मित्रा और कमरहाटी नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


 

सरकार का निर्देश- 15 अगस्त तक अप्रयुक्त आवंटित धन का उपयोग करें ग्राम पंचायतें
पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि वे चालू वित्त वर्ष में 15 अगस्त तक केंद्र की ओर से आवंटित अप्रयुक्त धन का उपयोग करें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग ने ग्राम पंचायतों को अगले 15 दिनों के भीतर जरूरी ग्रामीण परियोजनाओं के लिए टेंडर को अंतिम रूप देने के के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्र ने अब त 2024-25 के वित्तीय वर्ष में राज्य को 3,123 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि दो जुलाई तक आवंटित धन का केवल 27 फीसदी ही खर्च किया गया है। इस साल आम चुनाव मे भी खर्च प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि 103 ब्लॉक इस मामले में पिछड़ गए। 

धन का उपयोग विभिन्न ढांचागत कार्यों के लिए किया जाता है, जिसमें ट्यूबवेल लगाने और ग्रामीण सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण शामिल हैं। 

विज्ञापन

बंगाल भर में मनाया गया 'उल्टो रथ' उत्सव
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 'उल्टो रथ' (कार वापसी) उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ और बलराम व देवी सुभद्रा के रथों को खींचा। कोलकाता में अल्बर्ट रोड पर राधाकृष्ण मंदिर पहुंचने से पहले इस्कॉन की ओर से आयोजित शोभायात्रा मध्य और दक्षिण कोलकाता के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान तीनों देवताओं के रथ खींचने के लिए रस्सियों को छूने के लिए श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की हुई। इस उत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उल्टो रथ के मौके पर सात जुलाई को रथयात्रा के नौ दिन बाद महेश (हुगली जिला), महिसादल (पूर्व मेदिनीपुर), बेलघरिया में रथतला (उत्तर 24 परगना), बागबाजार (कोलकाता), जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, इंग्लिश बाजार (मालदा) और राज्य के अन्य हिस्सों में फूले से सजे रथ निकाले गए। 

  
विज्ञापन

बंगाल अफसरों के खिलाफ लोकसभा समिति के नोटिस पर रोक बढ़ी
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार और अन्य शीर्ष नौकरशाहों के खिलाफ लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी समन नोटिस पर लगी रोक सोमवार को 19 जुलाई तक और बढ़ा दी। सचिवालय ने सदन के विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में इन अफसरों के खिलाफ समन जारी किया था। 

शीर्ष कोर्ट ने समन के खिलाफ दायर बंगाल के शीर्ष नौकरशाहों की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए लोकसभा सचिवालय और अन्य को 15 अप्रैल को दो सप्ताह का समय दिया था। भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार की शिकायत पर विशेषाधिकार समिति ने अधिकारियों को तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed