{"_id":"64987a27c729cd6a2b04c1db","slug":"west-bengal-news-trinamool-cpm-workers-clash-in-purulia-and-bomb-recovered-from-murshidabad-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनावी हिंसा: पुरुलिया में भिड़े तृणमूल-माकपा कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद से बम बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनावी हिंसा: पुरुलिया में भिड़े तृणमूल-माकपा कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद से बम बरामद
Sun, 25 Jun 2023 11:02 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:02 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में पंचाय चुनाव के मद्देनजर हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस हिंसा पर राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पंचाय चुनाव के मद्देनजर हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस हिंसा पर राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं। इस बीच, जानकारी मिली है कि पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर आ रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात अभी सामान्य है। इस संबंध में अमर उजाला से बातचीत करते हुए एसडीपीओ रघुनाथपुर अविनाश जादवर ने कहा, इस समय हालात नियंत्रण में है और पूरे इलाके में शांति है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मालूम हो कि पंचायत चुनाव को लेकर राज्य में लगातार हिंसक घटना हो रही है। पिछले दिनों पुरुलिया जिले में ही एक तृममूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में बमों का जखीरा बरामद
इस बीच, जानकारी मिल रही है कि मुर्शिदाबाद जिले से एक बार फिर बमों का जखीरा मिला है। जिले के रानीनगर, बेलडांगा के बाद अब रेजीनगर और हरिहरपाड़ा थाना इलाके में दो अलग-अलग स्थानों से रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देसी बमों से भरे दो बैग बरामद किए।
एनसीपीसीआर चीफ का बंगाल चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो मुर्शिदाबाद बम ब्लास्ट मामले पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद का हालिया मामला, जिसमें ब्लास्ट में पांच बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। हम इस मामले की जांच के लिए उनसे मिलने वहां जाना चाहते थे। लेकिन चुनाव कमिश्नर ने बम विस्फोट में घायल हुए बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं दी, बच्चे मतदाता भी नहीं हैं। आज तक, किसी भी राज्य सरकार ने हमें अनुमति देने से इनकार नहीं किया है, और किसी भी राज्य चुनाव आयोग ने हमें कभी नहीं रोका है।
#WATCH | Delhi: NCPCR Chairperson Priyank Kanoongo speaks on Murshidabad bomb blast case, he says, "In the recent case of Murshidabad, in which five children were badly injured in the blast. We wanted to go there to meet them for investigating this matter. The election… pic.twitter.com/HUumTKdL6W
— ANI (@ANI) June 25, 2023