फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal news today, Mamata banerjee says congress failed to fight against bjp, Dilli r Daak, Call of Delhi, mouthpiece Jago Bangla

बंगाल: कांग्रेस से कुछ नहीं होने वाला, भाजपा को केवल टीएमसी दे सकती है टक्कर, ममता ने बताया आगे का 'प्लान'

Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

 ममता ने अपने लेख में लिखा है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए भारत के लोगों ने फासीवादी भगवा पार्टी को हटाकर एक नया भारत बनाने की जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस पर डाल दी है।

विज्ञापन
West bengal news today, Mamata banerjee says congress failed to fight against bjp, Dilli r Daak, Call of Delhi, mouthpiece Jago Bangla
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

भवानीपुर उपचुनाव जीतने के बाद से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ ज्यादा ही आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने एक लेख लिखकर अपनी पार्टी टीएमसी को कांग्रेस से अधिक प्रभावी बता दिया है। ममता ने पार्टी के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के लेख में लिखा है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए भारत के लोगों ने फासीवादी भगवा पार्टी को हटाकर एक नया भारत बनाने की जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस पर डाल दी है। ममता ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीएमसी ने देश भर के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। इस लेख का शीर्षक 'दिल्ली आर डाक' दिया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने दो लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास तोड़ा: ममता
ममता ने कहा कि हमने कभी भी कांग्रेस को अलग नहीं रखा लेकिन तथ्य यह है कि हाल के दिनों में, कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह साबित हो गया था। यदि आप केंद्र में लड़ाई नहीं दे सकते हैं, तो जनता का विश्वास टूट जाता है। ममता ने कहा कि भाजपा को राज्यों में कुछ और वोट मिले, हम इस बार ऐसा नहीं होने दे सकते।
विज्ञापन


भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल: ममता
ममता बनर्जी ने लिखा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल रही है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। अभी, टीएमसी के सामने एक नई चुनौती है - दिल्ली का आह्वान। इस देश के लोग जनविरोधी नीतियों से राहत चाहते हैं और राजनीति एवं फासीवादी ताकतों की बुरी तरह से हार का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे
ममता बनर्जी ने कहा कि देश के लोग अब टीएमसी को लेकर एक नए भारत का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा से परेशान हो गए हैं, इसलिए अब वे इस भगवा पार्टी से छुटकारा चाहते हैं। ममता ने कहा कि टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे चाहते हैं कि बंगाल एक नए भारत के लिए लड़ाई का नेतृत्व करे। इसलिए हम कह रहे हैं कि हमें लोगों की पुकार का जवाब देना है। हमें लोगों की इच्छाओं को पूरा करना है और सभी भाजपा विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाना है और लड़ाई लड़नी है। दिल्ली पहुंचने के लिए भाजपा विरोधी दलों को टीएमसी का साथ देना होगा।

ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के बाद ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन को एक साथ लाने के लिए लिए विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की।


त्रिपुरा से भी भाजपा को करेंगे बेदखल: ममता
ममता ने आगे लिखा कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी त्रिपुरा में भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed