West Bengal : नड्डा बोले, 'बंगाली गौरव को नीचा दिखाने वालों को करें बेनकाब', पढ़ें बंगाल से जुड़ी अहम खबरें
नड्डा ने कहा, "हमें बंगाली गौरव को बनाए रखने और इसके लिए संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों को बेनकाब करने की आवश्यकता है जो बंगाली गौरव को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी यहां सत्ता में आएगी क्योंकि पार्टी पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद कोविड की विनाशकारी दूसरी लहर ने चुनाव प्रचार को प्रभावित नहीं किया।
उन्होंने कहा, "हमें बंगाली गौरव को बनाए रखने और इसके लिए संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों को बेनकाब करने की आवश्यकता है जो बंगाली गौरव को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।"
नड्डा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगली बार हम सत्ता में आएंगे और ब्रिगेड परेड ग्राउंड (कोलकाता) में अपनी जीत की रैली करेंगे।"
भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा, "कोलकाता के कला मंदिर में आज नागरिक सम्मेलन को संबोधित करना मेरे लिए खुशी का अवसर था। कोलकाता के लोगों ने परिवर्तन की इच्छा व्यक्त करते हुए यह दिखा दिया है कि वे चाहते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार राज्य को आगे ले जाए, न कि इस अराजक तृणमूल सरकार को।"
It was a joyous occasion for me to address this Nagrik Sammelan today at Kala Mandir, Kolkata. The people of Kolkata have expressed their desire for change, showing they want the double engine government of the BJP to take the state forward, not this lawless TMC government. pic.twitter.com/btdgb9N6RY
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2022
राज्यपाल से ममता बनर्जी की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2022
(सोर्स: गवर्नर हाउस) pic.twitter.com/sbEJrRbtuo
सीबीआई ने टीएमसी विधायक को किया तलब
सीबीआई ने कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला को तलब किया है। सीबीआई ने मोल्ला को 15 जून को केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होने को कहा गया है।
नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन
हावड़ा में स्थानीय लोगों ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-116 पर अंकुरहटी के पास विरोध प्रदर्शन हुआ, जिससे यातायात ठप हो गया।
#WATCH | West Bengal: Locals in Howrah protested against suspended BJP spokesperson Nupur Sharma over her controversial statement. The protests took place near Ankurhati on NH 116, leading to a traffic halt. Visuals from the site earlier today. pic.twitter.com/Eh8MLEknhI
— ANI (@ANI) June 9, 2022
पश्चिम भंगनामारी विस्फोट मामले में एनआईए ने ली तलाशी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बयान में कहा कि उसने पश्चिम भंगनामारी विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर ज़िले में खेजुरी और तलपति पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में दो स्थानों पर तलाशी ली।