{"_id":"6211de8b96789223524b5e88","slug":"west-bengal-minister-sadhan-pande-passed-away-today-morning-in-mumbai-tweets-cm-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बंगाल सरकार में मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक, लंबे समय से थे बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: बंगाल सरकार में मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक, लंबे समय से थे बीमार
Sun, 20 Feb 2022 11:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:54 AM IST
सार
साधन पांडे बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। पांडे इस बार माणिकतला से विधानसभा चुनाव जीते थे। वे इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
विज्ञापन
बंगाल के मंत्री साधन पांडे का निधन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लीं। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे
पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर मुंबई शिफ्ट किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से आज उनका निधन हो गया।
विज्ञापन