फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: matter of giving money to Durga Puja organizers in Bengal reached the court know everything

West Bengal: बंगाल में दुर्गा पूजा आयोजकों को पैसा देने का मामला कोर्ट पहुंचा, जाने सब कुछ

Wed, 24 Aug 2022 07:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 07:23 PM IST
सार

याचिका में पंजीकृत पूजा समितियों को इतनी बड़ी राशि देने पर सवाल उठाया है और विशेष रूप से तब जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद स्वीकार उस किया है कि राज्य आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
West Bengal: matter of giving money to Durga Puja organizers in Bengal reached the court know everything
court new - फोटो : istock

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले इस वर्ष दुर्गापूजा आयोजकों को 60-60 हजार रुपये अनुदान देने की घोषणा की थी। इस फैसले के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिलर की गई है। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायाधीश राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ में वकीलों के एक संघ द्वारा दायर जनहित याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


याचिका में पंजीकृत पूजा समितियों को इतनी बड़ी राशि देने पर सवाल उठाया है और विशेष रूप से तब जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद स्वीकार उस किया है कि राज्य आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और मुख्य न्यायाधीश ने खुद आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक के आधार पर की जाएगी। पिछले सोमवार को, विभिन्न सामुदायिक पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस वर्ष राज्य सरकार 43,000 पंजीकृत पूजा समितियों में से प्रत्येक को 60,000 रुपये की राशि का भुगतान करेगी। पिछले बार यह राशि 50,000 रुपये थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने करीब 43 हजार पूजा समितियों को 60 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इससे सरकार के कोष पर कुल 258 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इसके अलावा एक सितंबर को कोलकाता में जुलूस और राज्य भर के जिलों, पूजा कार्निवल में भी सरकारी खर्च पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed