{"_id":"6119e8a84a6e1179f6111d09","slug":"west-bengal-mamta-will-celebrate-khela-hobe-day-bjp-will-respond-with-the-martyrs-honor-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : ममता मनाएंगी खेला होबे दिवस, बीजेपी देगी शहीद सम्मान यात्रा से जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : ममता मनाएंगी खेला होबे दिवस, बीजेपी देगी शहीद सम्मान यात्रा से जवाब
Mon, 16 Aug 2021 09:55 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकत्ता
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:55 AM IST
सार
खेला होबे... पश्चिम बंगाल में इस नारे ने विधानसभा चुनाव के परिणामों को बदल कर रख दिया था। नारा इतना असरदार साबित हुआ कि पश्चिम बंगाल ही नहीं भारत के ज्यादातर राज्यों में बीजेपी के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाने लगा।
विज्ञापन
खेला होबे कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर फुटबॉल से खेलतीं ममता बनर्जी
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सोमवार यानी आज खेला होबे दिवस मनाने जा रही हैं। इसकी घोषणा उन्होंने 21 जुलाई को टीएमसी की वार्षिक शहीद दिवस रैली में की थी। इसके तहत हर साल 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
खेला होबे बनाम शहीद सम्मान यात्रा
एक तरफ जहां ममता बनर्जी खेला होबे दिवस मनाने जा रही हैं। तो वहीं बीजेपी इसके खिलाफ शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। बंगाल ईकाई की ओर से निकाली जाने वाली यह यात्रा तीन दिवसीय होगी। इसमें चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा में मृतक बीजेपी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस यात्रा में बंगाल से केंद्र में मंत्री बनें सुभाष सरकार, जॉन बारला, शांतनु ठाकुर और निशिथ प्रमाणिक भी हिस्सा लेंगे और हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बीजेपी को उम्मीद है कि इस यात्रा में वह एक बार फिर ममता बनर्जी के सामने अपनी पूरी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन
टीएमसी खेल क्लबों को देगी एक लाख फुटबॉल
इसी महीने नेताजी इंडोर स्टेडियम में ममना बनर्जी ने खेला होबे के नाम से एक योजना भी शुरू की थी। इसके तहत पश्चिम बंगाल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल व युवा मामलों के विभाग की ओरसे खेल क्लबों को एक लाख से अधिक फुटबॉल दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय फुटबॉल संघ के तहत 303 क्लबों को दस-दस गेंदे दी जा रही हैं। मोहन बागान, मोहम्मडन व पूर्वी बंगाल को 100-100 गेंदे टोकन के रूप में दी जाएंगी।
विज्ञापन