फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Mamata blunt msg TMC Rift new working committee 2029 Poll strategy Ritabrata Banerjee and others

बगावत के बीच ममता की दो-टूक: 2029 की रणनीति के लिए TMC की नई टीम अहम; पार्टी में असंतोष की अटकलों को हवा कैसे?

Fri, 05 Jun 2026 10:26 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Mamata blunt msg TMC Rift new working committee 2029 Poll strategy Ritabrata Banerjee and others
ममता बनर्जी का अभिषेक पर भरोसा कायम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के भीतर उभरे असंतोष के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक फेरबदल की घोषणा की। पार्टी के भीतर विद्रोह का केंद्र रहे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखते हुए ममता ने साफ संकेत दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर उनका भरोसा कायम है। हालांकि, उनके साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और डेरेक ओ'ब्रायन को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त कर संगठन में संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
कालीघाट में आयोजित बैठक में ममता ने पार्टी के पुनर्गठन का खाका पेश किया। इससे दो दिन पहले तृणमूल ने अपने सभी संगठनात्मक और प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारियों को भंग कर दिया था। नए संगठन में सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर हुआ है। पार्टी की स्थापना काल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे 75 वर्षीय सुब्रत बख्शी की जगह पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तृणमूल के नए प्रमुख पदाधिकारी

  1. राष्ट्रीय महासचिव- अभिषेक बनर्जी।
  2. राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव- डोला सेन, डेरेक ओ' ब्रायन।
  3. प्रदेश अध्यक्ष- चंद्रिमा भट्टाचार्य।
  4. युवा तृणमूल अध्यक्ष- सायनी घोष।
  5. महिला तृणमूल अध्यक्ष- माला राय।
  6. श्रमिक संगठन अध्यक्ष- मलय घटक।
  7. छात्र संगठन अध्यक्ष- प्रियंका अधिकारी।
संरचना को अधिक सामूहिक बनाने का प्रयास
चुनाव परिणामों के बाद पार्टी के असंतुष्ट विधायकों और नेताओं ने अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली, संगठन संचालन और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बावजूद उन्हें पद पर बनाए रखना ममता के स्पष्ट राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि डोला सेन और डेरेक ओ'ब्रायन को उनके साथ संगठन की जिम्मेदारी देकर नेतृत्व की संरचना को अधिक सामूहिक बनाने का प्रयास किया गया है।

क्या संदेश देना चाहती हैं ममता?

  • अभिषेक बनर्जी को पद पर बनाए रखकर नेतृत्व पर भरोसा दोहराया।
  • संगठनात्मक असंतोष को देखते हुए टीम में नए शक्ति केंद्र जोड़े।
  • चुनावी पराजय के बाद जवाबदेही का संकेत देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदला।
  • बागी नेताओं को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं देकर अनुशासन का संदेश दिया।
  • 2029 के लोकसभा चुनाव और अगले संगठनात्मक संघर्षों को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार की।

ये खबरें भी पढ़ें-

और किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां?
प्रदेश संगठन में भी कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। सजदा अहमद, नयना बंद्योपाध्याय, ममताबाला ठाकुर और स्वाति खंदकार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बाबर अली, पुलक राय, असीमा पात्र, अरूप विश्वास और राजीव बनर्जी को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। युवा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सायनी घोष को पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि माला राय को महिला तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। छात्र संगठन में बदलाव करते हुए प्रियंका अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रमिक संगठन की कमान पूर्व मंत्री मलय घटक को सौंपी गई है।

तृणमूल की आंतरिक राजनीतिक उथल-पुथल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

ऋतब्रत बनर्जी ने नए संगठन पर तंज कसा

इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता और तृणमूल से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी ने नए संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि जिस नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर कमजोर हुई, उसी पर फिर भरोसा जताना जनता के संदेश की अनदेखी है।उधर, हाल के दिनों में तृणमूल के कुछ सांसदों और नेताओं की नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज रही हैं। बारासात से सांसद काकली घोष दस्तिदार के बयानों ने संसदीय दल में संभावित असंतोष की अटकलों को और हवा दी है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने किसी भी तरह की टूट या विभाजन की संभावना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed