{"_id":"60b2f7eca4cf0615e252c10f","slug":"west-bengal-indian-medical-association-files-fir-against-baba-ramdev-ayurveda-allopathic-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथ बनाम रामदेव: बाबा की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए ने बंगाल पुलिस में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलोपैथ बनाम रामदेव: बाबा की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए ने बंगाल पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Sun, 30 May 2021 07:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 30 May 2021 07:56 AM IST
सार
आईएमए की बंगाल इकाई ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टरों सहित कई कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई क्योंकि आधुनिक दवाएं बीमारी का इलाज नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में एलोपैथ को लेकर दिए गए बयान पर बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की बंगाल इकाई ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टरों सहित कई कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई क्योंकि आधुनिक दवाएं बीमारी का इलाज नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
संगठन ने कोलकाता के सिंथी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रामदेव पर महामारी के दौरान ''भ्रामक और झूठी जानकारी'' देने के साथ जनता के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
आईएमए की बंगाल शाखा ने शुक्रवार को दर्ज शिकायत में कहा, "रामदेव ने कहा है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कारण कोविड के मरीज अधिक पीड़ित हैं और मर रहे हैं, जो कोरोना वायरस का इलाज नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा है कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 से ज्यादा डॉक्टरों की मौत हो चुकी है, जो कि बिल्कुल गलत है।"
विज्ञापन
बता दें कि एक वायरल वीडियो क्लिप में रामदेव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोविड-19 के लिए एलोपैथिक दवाएं लेने से लाखों लोग मर गए। उन्हें कोरोना वायरस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए भी सुना जा सकता है।