फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Huge amount of cash recovered from Jharkhand MLA car Hawarah called for machine to count money

West Bengal : नोटों भरी कार संग पकड़े गए तीन कांग्रेसी विधायक, 48 लाख रुपये बरामद, नहीं बता पाए स्रोत

Sun, 31 Jul 2022 01:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Jul 2022 01:28 AM IST
सार

West Bengal : एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि हमने झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा है। विधायकों की पहचान जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
West Bengal Huge amount of cash recovered from Jharkhand MLA car Hawarah called for machine to count money
Cash - फोटो : ANI

विस्तार

West Bengal : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने पूछताछ में बताया है कि ये पैसे साड़ी खरीदने के लिए थे। विधायकों ने पूछताछ में बताया है कि यह साड़ियां नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांटी जानी थीं। तीनों विधायक साड़ियां खरीदने के लिए ही कोलकाता आए थे। शनिवार को तीनों विधायक कोलकाता से मंदारमणि जा रहे थे। रविवार को वापस कोलकाता आकर बड़बाजार से साड़ी खरीदने की योजना थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि विधायकों ने साड़ी शनिवार को ही क्यों नहीं खरीदी। वह शनिवार को ही साड़ी खरीदकर मंदारमणि होते हुए वापस झारखंड जा सकते थे। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए उस पर विधायक का बोर्ड लगा था। गाड़ी का नंबर JH09AQ0016 है। पैसे गाड़ी की पिछली सीट पर रखे गए थे। विधायकों को पांचला थाना ले जाया गया है, जहां एक कमरे में विधायकों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी पांचला थाना पहुंची। एक कमरे में पैसों की गिनती की गई। पुलिस को तीनों विधायक पैसों का स्रोत नहीं बता पाए। पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस पिछले करीब छह घंटों से तीनों विधायकों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध शुरू हो गया है।
 
हावड़ा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे पास विशिष्ट इनपुट था कि एक कार में बड़ी मात्रा में धन ले जाया जा रहा था। हमने वाहनों की जांच शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक यात्रा कर रहे थे। वाहन में भारी मात्रा में नकदी मिली।

भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' उजागर हुआ : जयराम रमेश
बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के तीन विधायकों के पास नकदी बरामद होने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया।

West Bengal Huge amount of cash recovered from Jharkhand MLA car Hawarah called for machine to count money
Cash - फोटो : ANI

एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि हमने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा है। विधायकों की पहचान जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी के रूप में हुई है। इनकी गाड़ी को पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर चेकिंग के दौरान रोका गया था। तलाशी लेने पर नकदी बरामद हुई। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

झारखंड सरकार गिराने की कोशिश : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने घेरा, कहा-लूट में लगे हैं कांग्रेसी विधायक
झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ही नहीं, कांग्रेसी विधायक भी लूट में लगे हैं। विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी रकम कहां से मिली। वे जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग कर रहे हैं।

West Bengal Huge amount of cash recovered from Jharkhand MLA car Hawarah called for machine to count money
Aditya Sahu, BJP Jharkhand - फोटो : ANI
मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के राज्य महासचिव आदित्य साहू ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी। वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सामने आ गया है।

तीनों विधायकों के बयान विरोधाभासी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों विधायकों से पैसों को लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ में तीनों के बयान विरोधाभासी हैं। तीनों से पूछा गया कि ये पैसे किसके हैं, कहां से लेकर आ रहे थे और कहां जा रहे थे। इस बीच, बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस को तीन विधायकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जानकारी दे दी है।

इसलिए हुई नोट गिनती में देरी
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि झारखंड के विधायकों के पास से बरामद पैसे कितने हैं। क्योंकि इसके लिए पहले बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया। पैसे गिनने की मशीन लाने और फिर अधिकारियों के आने में वक्त लगा। इसलिए अभी तक नोटों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed