फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   West Bengal: Home Ministry reports violence on Ram Navami, BJP chief accuses Mamata

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय ने रामनवमी पर भड़की हिंसा की मांगी रिपोर्ट, भाजपा प्रमुख ने लगाया ममता पर आरोप

Tue, 04 Apr 2023 06:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, पश्चिम बंगाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

हिंसा की घटना को लेकर मजूमदार ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली ममता ही हैं। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही, लेकिन हथियार लेकर चलने वालों को पकड़ लिया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इन लोगों का कोई वीडियो है, जिसमें ये हमला कर रहे थे। 

विज्ञापन
West Bengal: Home Ministry reports violence on Ram Navami, BJP chief accuses Mamata
सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई

विस्तार

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उस हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जो पिछले सप्ताह राज्य के हावड़ा शहर में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच भड़क गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस हिंदुओं को परेशान कर रही और गिरफ्तार कर रही है, जबकि वास्तविक अपराधियों पर आंख मूंदकर रखी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिवपुर में और हुगली जिले के रिसड़ा में रामनवमी के दिन और उसके बाद लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुकांत मजूमदार के पत्र के बाद ही गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बंगाल सरकार को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में पूछा गया है कि राज्य पुलिस की ओर से हिंसा को लेकर क्या कार्रवाई की गई है? राज्य पुलिस ने हिंसा को लेकर क्या कदम उठाए गये हैं? इस बाबत पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


ममता पर हमला बोला
इस घटना को लेकर मजूमदार ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली ममता ही हैं। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही, लेकिन हथियार लेकर चलने वालों को पकड़ लिया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इन लोगों का कोई वीडियो है, जिसमें ये हमला कर रहे थे। इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन हमारे पास रामनवमी के दौरान हिंसा के वीडियो हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल बीजेपी प्रमुख पुलिस ने रोका
उत्तर बंगाल के बालुरघाट से सांसद मजूमदार एक विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेरामपुर लोकसभा क्षेत्र के बट्टाला जा रहे थे। लेकिन मजूमदार को उनकी पार्टी के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के साथ पुलिस ने दानकुनी रोड पर रोक दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने धारा 144 नहीं तोड़ी। हमने पुलिस से कम से कम मेरी पार्टी के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और मुझे अनुमति देने का अनुरोध किया। लोकिन पुलिस मुझे अनुमति नहीं देना चाहती क्योंकि वे सच्चाई को छिपाना चाहते हैं।

यह है मामला
राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी। अब आज फिर हावड़ा में हिंसा की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई और हावड़ा के शिवपुर में पथराव हुआ। इससे पहले गुरुवार को भड़की हिंसा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद जमकर पथराव हुआ और कई वाहनों में आग लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed