फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal high court refuse to interfare panchayat election reservation bjp suvendu adhikari

West Bengal: हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में दखल देने से किया इनकार, पर आरक्षण में धांधली के आरोप में बताया दम

Tue, 28 Mar 2023 01:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

भाजपा नेता की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस चरण में पंचायत चुनाव में कोई भी दखलअंदाजी करने से चुनावों में देरी हो सकती हैं।

विज्ञापन
west bengal high court refuse to interfare panchayat election reservation bjp suvendu adhikari
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की याचिका खारिज कर दी। सुवेंदु अधिकारी ने अपनी याचिका में आगामी पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। खास बात ये है कि हाईकोर्ट ने भी सुवेंदु अधिकारी के आरोपों में दम की बात मानी है, लेकिन कोर्ट ने इस मामले को राज्य चुनाव आयोग पर छोड़ दिया है। पश्चिम बंगाल में इस साल के मध्य में पंचायत चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग पर छोड़ा मामला
कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस आर भारद्वाज की पीठ ने भाजपा नेता की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस चरण में पंचायत चुनाव में कोई भी दखलअंदाजी करने से चुनावों में देरी हो सकती हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में पीआईएल दाखिल की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Bengal: अलग राज्य की मांग के खिलाफ टीएमसी का प्रस्ताव पास, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीआईएल में सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने अपने हिसाब से पंचायत चुनाव में सीटों का आरक्षण किया है। जिसका टीएमसी को चुनाव में फायदा मिलेगा। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी का सही डाटा प्रकाशित नहीं किया है। ओबीसी के मामले में भी टीएमसी पर ऐसे ही आरोप लगे थे। अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी आंकड़ों में हेर-फेर कर पंचायत चुनाव में फायदा लेने की कोशिश कर रही है। 

पश्चिम बंगाल में इस साल के मध्य में पंचायत चुनाव होने हैं। कुल 31836 पंचायतों, 6158 पंचायत समीतियों और 822 जिला परिषदों में चुनाव होने हैं। पिछले पंचायत चुनाव में टीएमसी ने करीब 90 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस दौरान हिंसा भी खूब देखने को मिली थी। यही वजह है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए इस बार भी पुलिस अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed