फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in West Bengal: Mamta Banerjee Govt Announces Lockdown Like Restrictions Due to Omicron Covid 19, Check All Guidelines

Covid Restrictions in Bengal: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई पाबंदियों का एलान, जानिए और किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 02 Jan 2022 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Jan 2022 03:33 PM IST
सार

बंगाल में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में रविवार को संक्रमण के 6,153 नए मामले आए, जिनमें से 3,194 मामले सिर्फ कोलकाता में दर्ज किए गए। यहां शनिवार को कोरोना के 4,512 मामले आए थे, जिनमें से 2,398 मामले कोलकाता में थे।

विज्ञापन
Lockdown in West Bengal: Mamta Banerjee Govt Announces Lockdown Like Restrictions Due to Omicron Covid 19, Check All Guidelines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने रविवार को नई पाबंदियों का एलान किया। इन पाबंदियों को आंशिक लॉकडाउन के रमप में देखा जा रहा है। बंगाल में कल यानी सामवार सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता पर संचालित होंगे। सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। 5 जनवरी से मुंबई और दिल्ली से सप्ताह में मात्र दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) फ्लाइट चलेगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी। ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर कल से रोक लगा दी गई है। जोखिम भरे देशों से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। ऐसे ही अन्य देशों से आने वालों यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह पाबंदियां लगाई गई

  • 3 जनवरी से सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। 
  • सभी कार्यालय में 50 फीसदी ही उपस्थित की इजाजत होगी। 
  • सभी स्वीमिंग पुलिस, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। 
  • पर्यटन स्थान, चिड़ियाखाना, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। 
  • ऐसे ही शॉपिंग मॉल में सिर्फ 50 फीसदी की उपस्थित ही हो सकती है। 
  • मीटिंग, हॉल और कॉन्फ्रेंस में 50 फीसदी उपस्थिति की इजाजत होगी। 
  • लोकल ट्रेनें 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। यह सिर्फ शाम सात बजे तक ही चल सकेंगी। 
  • मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। 
  • होम डेलिवरी में प्रोटोकॉल मानकर चलना होगा। 
  • रात को 10 बजे से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
  • इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी और साफ-सफाई रखने के नियमों का हमेशा पालन करना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं के अलावा हर तरह की आवाजाही तथा सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाओं में खेती और अन्य आपात सेवाएं भी शामिल हैं।

 
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 6,153 नए मामले
बंगाल में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी है और रविवार को संक्रमण के 6,153 नए मामले आए, जिनमें से 3,194 मामले कोलकाता में आए। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 4,512 मामले आए थे, जिनमें से 2,398 मामले कोलकाता में आए थे। बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को आठ मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई, जबकि एक दिन पहले नौ मरीजों ने जान गंवाई। महामारी से अब तक 19,781 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed