{"_id":"59ae61294f1c1b69078b4607","slug":"west-bengal-government-auditorium-cancels-booking-of-rss-chief-bhagwat-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल सरकार ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल सरकार ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर लगाई रोक
अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने उस ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत भाषण देते वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों को ऑडिटोरियम की बुकिंग के कैंसिल होने की जानकारी मौखिक तौर पर ही दी गई।
विज्ञापन
महाजाति सदन, कोलकाता का एक प्रमुख ऑडिटोरियम है। सदन के प्रशासन ने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है जिसमें अक्टूबर में होने वाले एक कार्यक्रम में मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।
विज्ञापन
इसी साल जनवरी में कोलकाता पुलिस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को शहर में रैली करने से भी रोक दिया था। पुलिस ने इस रैली को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। हालांकि कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहन भागवत को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें: आरएसएस की समन्वय बैठकः प्रचारक बोले मोदी से जनता खुश, लेकिन मंत्री-सांसदों से खफा
वहीं दिसम्बर 2014 में विश्व हिंदू परिषद की रैली को भी परेड ग्राउंड में करने से पुलिस ने रोक दिया था। यहां भी मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।