फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Family performed the shraddha of their daughter after she married into another religion

पश्चिम बंगालः दूसरे धर्म में शादी करने पर परिवार ने किया बेटी का श्राद्ध, निभाईं सभी रस्में

Sun, 22 Jun 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर डाला। यह श्राद्ध संस्कार परिवार ने इसलिए किया, क्योंकि युवती ने घर से भागकर दूसरे धर्म के युवक से विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
West Bengal Family performed the shraddha of their daughter after she married into another religion
नादिया जिले में परिवार ने अपनी जीवित बेटी का श्राद्ध किया - फोटो : एक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नादिया जिले में रविवार को एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी का श्राद्ध कर दिया। यह अनुष्ठान कॉलेज छात्रा द्वारा अपने परिवार के खिलाफ घर से भागकर दूसरे धर्म में शादी करने के 12 दिन बाद किया गया। 

विज्ञापन


लड़की के चाचा सोमनाथ बिस्वास ने कहा, वह हमारे लिए लगभग मर चुकी है। हमने उसकी शादी तय की थी, लेकिन वह हमारी बात भी नहीं सुनना चाहती थी। उसने हमें इस तरह छोड़कर बदनाम कर दिया। बस बहुत हो गया। श्राद्ध की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें सिर मुंडवाना भी शामिल था।
विज्ञापन


पुजारी ने जहां समारोह कराया, वहां युवती की एक माला से सजी तस्वीर भी रखी गई। उसकी मां ने कहा, हमने उसका सारा निजी सामान भी जला दिया है। दरअसल, परिवार ने स्थानीय कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा की शादी तय की थी, लेकिन उसने विद्रोह कर दिया। परिवार में कई बार विवाद होने के बाद वह दूसरे धर्म के एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्वास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युवक का दूसरे धर्म से होना उनके निर्णय को प्रभावित करता है या नहीं। उनके अनुसार लड़की के पिता विदेश में काम करते हैं, लेकिन उन्होंने परिवार के निर्णय का समर्थन किया। सूत्रों ने बताया कि महिला जिले में कहीं और अपने ससुराल वालों के साथ है। मनोवैज्ञानिकों द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें घटना के बारे में पता चला, लेकिन हम अपने स्तर पर कार्रवाई नहीं कर सकते, क्योंकि वह वयस्क है। इस संबंध में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed