फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 prime minister narendra modi urging people to cast their votes in 7th phase of election

बंगाल: पीएम मोदी ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील, बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का भी करें पालन

Mon, 26 Apr 2021 08:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 26 Apr 2021 08:22 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान जारी है और इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मतदाताओं से अपना मताधिकारी का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
west bengal election 2021 prime minister narendra modi urging people to cast their votes in 7th phase of election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज सातवें चरण का मतदान हो रहा है। इस दौरान 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। सातवें चरण में 34 विधानसीटों पर मतदान हो रहा है और यहां 86 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता से अपने मताधिकारा का इस्तेमाल करने की अपील की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर बंगाल की जनता से अपील की कि वो बाहर आएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि लोगों को वोट डालते समय कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा और नियमों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान जारी है औऱ 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होना है। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम दो मई को घोषित होगा। बता दें कि हाल ही कई राजनैतिक दलों की ओर से आयोजित की गई रैलियों में लोगों की भीड़ जुटी थी, जिसके बाद राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े। 


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगाल में सभी रैलियों को रद्द करने का फैसला किया था और इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बंगाल में आयोजित अपने कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित किया था। बता दें कि शनिवार को बंगाल में 14 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed