फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 adhir ranjan choudhary and anand sharma fights ifs alliance with congress

बंगाल में अब्बास सिद्दीकी से गठबंधन पर कांग्रेस में घमासान, अधीर और आनंद शर्मा के बीच जुबानी जंग

Tue, 02 Mar 2021 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Mar 2021 01:00 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर
  • आनंद शर्मा के गठबंधन पर दिए बयान पर भड़के अधीर रंजन चौधरी
  • आनंद शर्मा पर भाजपा को खुश करने वाला बयान देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
west bengal election 2021 adhir ranjan choudhary and anand sharma fights ifs alliance with congress
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस के फुरफुरा शरीफ के अब्बास सिद्दीकी के साथ गठबंधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं और इसे पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बताया है। वहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी इस बयान पर आपत्ति दर्ज की है। 

विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने आनंद शर्मा पर भाजपा को खुश करने वाला बयान देने का आरोप लगाया है और आनंद शर्मा को खरी-खोटी सुनाई है। अधीर रंजन ने कहा कि मुझे बहुत अजीब लग रहा है कि आनंद शर्मा हमारी पार्टी में रहते हुए किसी और की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से विपक्ष मजबूत होता है। 
विज्ञापन


आनंद शर्मा का बयान आधारहीन है - अधीर
अधीर रंजन ने कहा कि जो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, वो वरिष्ठ लोग हैं लेकिन फिर भी ऐसी आधारहीन बात कर रहे हैं। अधीर रंजन ने कहा कि आनंद शर्मा का यह बयान भाजपा की लाइन है। अधीर रंजन ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में आनंद शर्मा को कोई नहीं पहचानता, उनकी बात का कोई मोल नहीं है। यह ठन-ठन गोपाल के बोलने से क्या होगा।  अधीर रंजन ने आगे कहा कि आनंद शर्मा ने ट्विटर पर जो लिखा कांग्रेस नेतृत्व की नजर में आने के लिए लिखा और उनकी बात एकदम आधारहीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को दावा किया था कि वाम-कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष ताकतों का महागठबंधन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों को हराएगा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस-वाम दलों की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से साबित होता है कि आगामी चुनाव दो-कोणीय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चाहती हैं कि इन दोनों दलों के अलावा राज्य में कोई अन्य राजनीतिक ताकत मौजूद न हो, जो उनके रास्ते में आए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा या तृणमूल कांग्रेस कोई नहीं होगा, केवल महागठबंधन रहेगा।






अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम एक राज्य के प्रभारी हैं और कोई भी फैसला बिना अनुमति के नहीं करते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आईएसएफ ने माल्दा और मुर्शिदाबाद में कुछ सीटों की मांग की है, जिन पर पार्टी ने 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।


फुरफुरा शरीफ दरगाह के सिद्दीकी का समर्थन पहले टीएमसी को हासिल था। लेकिन इस बार अब्बास सिद्दीकी ने अपना राजनीतिक मोर्चा बना लिया। पश्चिम बंगाल में कई सीटों पर फुरफुरा शरीफ का बेहद प्रभाव माना जाता है। कांग्रेस पार्टी अब्बास सिद्दीकी के सहारे मुस्लिम वोटों को अपने खेमे में करना चाहती है।

इस बीच कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ‘पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के बेहतर हित को ध्यान में रखते हुए गठबंधन के निर्णय लिए जाते हैं। अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति हाथ मिलाए और चुनावी राज्यों में कांग्रेस की संभावनाओं को मजबूत करने के लिये काम करे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed