फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Bengal: कोलकाता में बंद ट्राम रूटों को चलाने की मांग, निकाली रैली

Sun, 23 Oct 2022 06:12 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
एन.अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

कोलकाता ट्राम यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्जी ने कहा, हमारी सबसे पहले मांग है कि बंद हो चुके सभी रूट्स जल्द से जल्द खोले जाएं। हमारी पहली मांग है कि 2020 के बाद बंद हुए रुट नंबर 36 (विधानगर-हावड़ा ब्रिज) को तुरंत खोला जाए।

विज्ञापन
West Bengal: Demand to run closed tram routes in Kolkata rally taken out
ट्राम रूटों को फिर से चलाने की मांग - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता की पहचान बन चुकी ट्राम अब धीरे-धीरे इतिहास बनने जा रही है। लेकिन कोलकाता ट्राम यूजर्स एसोसिएसन के सदस्य और ट्राम लवर्स इसे बचाए रखने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोलकाता में बंद हो चुके ट्राम रूटों को फिर से चलाने की मांग को लेकर कोलकाता के परवानंद सरनी क्रोसिंग से एक्सप्लानेड (धर्मतला डिपो) तक रैली निकाली गई और रुट नंबर 36 सहित सभी रूटों को तुरंत शुरू करने की मांग की गई। इस दौरान एसोसिएसन के सदस्यों और स्कूली विद्यार्थियों ने रूट पर उग आए घास को भी काटा।



रैली को संबोधित करते हुए कोलकाता ट्राम यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्जी ने कहा, हमारी सबसे पहले मांग है कि बंद हो चुके सभी रूट्स जल्द से जल्द खोले जाएं। इसके साथ ही हमारी पहली मांग है कि 2020 के बाद बंद हुए रुट नंबर 36 (विधानगर-हावड़ा ब्रिज) को तुरंत खोला जाए।

उन्होंने कहा, सरकार ने इस रूट को आंफन आने के बाद बंद कर दिया था। इसके बाद सरकार ने घोषणा की थी कि दुर्गापूजा से पहले हम रुट नंबर 36 को खोल देंगे लेकिन अब कालीपूजा आ चुकी है, लेकिन सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक इसे नहीं खोला। इसलिए हम लोगों ने यह रैली निकालकर सरकार को उनके वायदे को याद दिलाने का प्रयास किया है। हमारी मांग है कि सबसे पहले रूट नंबर 36 को खोला जाए। इस मार्ग पर बहुत यात्री हैं, जो ट्राम से यात्रा करते थे, जिसके नहीं चलने से लोगों को दिक्कत हो रही है।

अब केवल दो रूटों पर ही चल रहीं ट्राम

West Bengal: Demand to run closed tram routes in Kolkata rally taken out
कोलकाता में ट्राम सेवा - फोटो : c40.org

कोलकाता ट्राम यूजर्स एसोसिएशन के महासचिव महादेव शी ने कहा, हम चाहते हैं कि रुट नंबर 36 पहले खुले। और उसके बाद सभी रुटों को एक-एक करके खोला जाए। आज हमने देखा कि रूट नंबर 36 पर घास उग आई है। पटरियों को साघ ने पूरी तरह से ढक दिया है। पता नहीं सरकार अपने वायदे के मुताबिक इस रूट को खोल क्यों नहीं रही। 

"इसके अलावा हमारी मांग है कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के बनाने के दौरान जिन रुटों को बंद कर दिया गया था, उनको भी सरकार तुरंत खोलने का काम शुरू करे। हजारों यात्री ट्राम के जरिए यात्रा करते हैं। लेकिन आंफन के बाद से जिन रुटों को बंद किया गया, उनको फिर से खोला नहीं गया।"

उन्होंने कहा, बेलियागाछी पुल और सियालदह फ्लाइ ओवर के निर्माण के समय जो रुट बंद कर दिए गए थे, उनको अविलंब खोला जाए।

रैली में शामिल सुमंत कुंडू ने कहा, पहले 25 से अधिक ट्राम रूट्स थीं लेकिन अब केवल दो पर ही ट्राम चल रही हैं। एक्सप्लानेड (धर्मतला) से गरियाहाट और टालीगंज से बालीगंज। बाकी सभी रुट्स बंद हैं। हमारी मांग है कि 36 के साथ-साथ बाकी सभी बंद रुटों को भी शुरू किया जाए। इस दौरान सिल्वर प्वाइंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी रैली में हिस्सा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed