फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Darjeeling district state police news incidents POCSO act

West Bengal: दार्जिलिंग में एक व्यक्ति रोज दस रुपये देकर बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Sep 2023 03:00 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के खोरीबाड़ी इलाके के पानीशाली ग्राम पंचायत में एक 68 वर्षीय व्यक्ति को कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
West Bengal Darjeeling district state police news incidents POCSO act
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 68 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना खोरीबाड़ी इलाके के पानीशाली ग्राम पंचायत में घटी। 
विज्ञापन


यह घटना पुलिस को तब पता चली जब एक कक्षा पांचवी के छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के अनुसार, यह घटना तब घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी। आरोपी स्थानीय निवासी ही था, जो लड़की को हमेशा दुष्कर्म करने के बाद दस रुपये देता था। आरोपी ने लड़की को इस के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। उसने लड़की से कहा था कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे मार देगा। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed