फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal cm suvendu said tmc corruption is deep in system

West Bengal: 'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला

Mon, 08 Jun 2026 05:02 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2026 05:02 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए टीएमसी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जितने घोटाले सामने आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए ब्रिगेड मैदान को जेल में बदलना पड़ेगा।  

विज्ञापन
west bengal cm suvendu said tmc corruption is deep in system
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिस विभाग या योजना की जांच कर रही है, वहां अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान को ही जेल में बदलना पड़ेगा। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जहां  भी हाथ दे रहा हूं, वहां सड़ांध निकल रही है।
विज्ञापन


अनुब्रत की बढ़ीं मुश्किलें, 13 करीबियों पर केस
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। चुनाव बाद हिंसा, तोड़फोड़ और करीब 30 लाख रुपये मूल्य की ईंटों की कथित लूट के मामले में अनुब्रत मंडल, उनके करीबी माने जाने वाले मामुन शेख समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीरभूम जिले के एक ईंट-भट्ठा कारोबारी शुभेंदु मंडल की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद अनुब्रत मंडल के निर्देश पर मामुन शेख के नेतृत्व में एक समूह ने उनके ईंट-भट्ठे पर हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने वहां तोड़फोड़ की और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की ईंटें लूट ली थीं। शुभेंदु मंडल का दावा है कि घटना के समय भी उन्होंने अनुब्रत मंडल समेत 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed