फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BJPs Amit Malviya alleges Ballot Box change by TMC in Malda

West Bengal: BJP का आरोप- TMC ने मालदा में बदल दिया बैलेट बॉक्स; कांग्रेस ने हिंसा को लेकर ममता सरकार को घेरा

Sun, 09 Jul 2023 05:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को राज्यभर में पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मौतों को लेकर रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना की।

विज्ञापन
West Bengal: BJPs Amit Malviya alleges Ballot Box change by TMC in Malda
अमित मालवीय, अधीर रंजन चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को राज्यभर में पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मौतों को लेकर रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना की। कांग्रेस नेता ने मतदान के सुचारू संचारू संचालन को सुनिश्चित करने में 'विफल' रहने  के लिए टीएमसी की भूमिका पर सवाल उठाया और पूछा कि कितने और लोग मारे जाएंगे?

विज्ञापन


अधीर रंजन ने कहा, यहां कल एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। और कितने लोग मारे जाएंगे? चुनाव से पहले और उसके बाद भी हिंसा हुई थी। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन करेंगे और इस हत्या के खिलाफ अदालत भी जाएंगे। कांग्रेस नेता हिंसा में कथित तौर पर मारे गए पार्टी कार्यकर्ता हाजी लियाकत अली (62 वर्षीय) के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। पंचायत चुनाव के दौरान राज्य भर में हुई हिंसा में कुल 10 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।
विज्ञापन


20 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में व्यापक हिंसा, मतपत्रों की लूट और धांधली हुई है। मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर और नदिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में बैलेट बॉक्स बदल दिया। अमित मालवीय ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि मालदा में टीएमसी का चेंज बैलेट बॉक्स ऑपरेशन पकड़ा गया। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम तक पहुंचने से पहले ठेकेदारों और स्थानीय प्रशासन की मदद से कई स्थानों पर मतपेटियां बदलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


मालवीय ने ट्वीट किया कि भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, स्थानीय विधायक और जिला परिषद (जेडपी) उम्मीदवार ने उन्हें मालदा के गाजोल (हाजी नाकू एमडी हाई स्कूल) में इस कृत्य में पकड़ा। इसी तरह की घटनाएं पूर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर सहित अन्य जिलों में भी सामने आई हैं।  एसईसी ने ममता बनर्जी के साथ मिलकर इन चुनावों को तमाशा बना दिया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में मुर्शिदाबाद में एक नाले में तीन मतपेटियां मिलीं, जहां पंचायत चुनावों के बाद हिंसा भड़क गई थी। एक स्थानीय ने कहा, 'चुनाव के बाद हालात ठीक नहीं हैं, आम जनता भी डर की वजह से बाहर नहीं निकल रही है। आम जनता दहशत में है। अगर कोई बाहर आता है तो टीएमसी धमकी देती है।' 

इससे पहले दिन में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में मतदान में धांधली का आरोप लगाया और मालदा में फिर से मतदान की मांग की।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed