{"_id":"6133b0aa8ebc3e74e77fce68","slug":"west-bengal-bjp-leader-suvendu-adhikari-has-been-summoned-by-cid-in-connection-with-death-of-his-guard-subhabrata-chakraborty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : सुवेंदु अधिकारी को सीआईडी का समन, बॉडीगार्ड की मौत मामले में आज होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : सुवेंदु अधिकारी को सीआईडी का समन, बॉडीगार्ड की मौत मामले में आज होगी पूछताछ
Sat, 04 Sep 2021 11:15 PM IST
योगेश साहू
एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:15 PM IST
सार
सीआईडी ने सुवेंदु अधिकारी को उनके अंगरक्षक सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। ऐसे में अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीआईडी ने सुवेंदु को उनके अंगरक्षक रहे सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे आज पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि शुभब्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था। चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मौत मामले में जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे।
विज्ञापन
राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।