फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar called a strike in Uttar Dinajpur Today

पश्चिम बंगाल: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज बंद का किया आह्वान

Tue, 19 Oct 2021 02:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Oct 2021 02:40 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने भाजपा की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने आज (19 अक्तूबर) उत्तर दिनाजपुर में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है।
 

विज्ञापन
West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar called a strike in Uttar Dinajpur Today
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सुकांता मजूमदार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष मिथुन घोष की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने आज (19 अक्तूबर) उत्तर दिनाजपुर में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है।

विज्ञापन




सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने भाजपा की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी।  37 वर्षीय घोष को उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


सोमवार को एक ट्वीट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इटहार में भाजपा युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है। उन्होंने आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर इस घटना को अंजाम दिया सही समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भाजपा की युवा शाखा के स्थानीय नेता मिथुन घोष पर गोली चलाई गई और उन्हें घायल अवस्था में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि घोष दो अन्य व्यक्तियों के साथ बाहर गए थे और कुछ हथियार लाए थे, उन्हीं हथियारों में से एक से उन पर गोली चलाई गई। अख्तर ने कहा कि ‘अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे घटी। यह भी ज्ञात नहीं है कि वह दो हथियार क्यों लाए थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'



घोष के चचेरे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जिन दो लोगों के साथ मिथुन रविवार को बाहर गए थे, वे ही इस हत्या में शामिल हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed