{"_id":"60d503758ebc3e348b79e37e","slug":"west-bengal-bjp-challenges-mukul-roy-pac-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मुकुल रॉय के पीएसी नामांकन को भाजपा ने दी चुनौती, ममता ने किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मुकुल रॉय के पीएसी नामांकन को भाजपा ने दी चुनौती, ममता ने किया समर्थन
Fri, 25 Jun 2021 03:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:43 AM IST
सार
- भाजपा से वापस टीएमसी में लौटने वाले मुकुल रॉय के पीएसी नामांकन का भाजपा ने विरोध किया है
- भाजपा ने कहा मुकुल रॉय का नामांकन नियम 302 का उल्लंघन
विज्ञापन
मुकुल रॉय (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल भाजपा ने गुरुवार को राज्य विधान सभा सचिव को पत्र लिखकर सार्वजनिक लेखा समिति की सदस्यता के लिए टीएमसी नेता मुकुल रॉय के नामांकन को खारिज करने की मांग की। भाजपा ने पत्र में लिखा, हमने रॉय के नामांकन पत्र की जांच के दौरान मौखिक रूप से आपत्ति जताई थी और अब हम नामांकन पत्र की स्वीकृति पर कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के मुताबिक नियम 302 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जन लेखा समिति के 20 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत पर इसके सदस्यों में से चुने जाएंगे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या मुकुल रॉय का प्रतिनिधित्व भाजपा से है या तृणमूल कांग्रेस से है। भाजपा ने उनका नाम प्रस्तावित नहीं किया है ऐसे में उनका नामांकन नियम 302 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
ममता ने लोक लेखा समिति के लिए मुकुल रॉय के नामांकन का समर्थन किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति में मुकुल रॉय के नामांकन पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी रॉय का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि रॉय 'भाजपा के सदस्य हैं।'
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि नामांकन कोई भी दाखिल कर सकता है लेकिन अंतिम निर्णय सदन के अध्यक्ष को लेना होता है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, 'कोई भी लोक लेखा समिति के लिए नामांकन दाखिल कर सकता है और मुकुल रॉय, जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है वह भाजपा के सदस्य हैं।'
उन्होंने कहा, 'इसमें समस्या क्या है? उन्हें बिनय तमांग की पार्टी का समर्थन हासिल है और हम भी उनका समर्थन करेंगे। यह अध्यक्ष का निर्णय होगा।' तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'और अगर मतदान होता है तो हम जीतेंगे। लोगों ने हमें वोट दिया है तब हमने सत्ता हासिल की है। हम इसका इस्तेमाल (पीएसी में) सही व्यक्ति के चुनाव के लिए करेंगे।'
बता दें कि मुकुल रॉय 11 जून को भाजपा छोड़कर फिर से तृणमूल में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधानसभा की पीएसी के लिए नामांकन भरा है।