फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Bangladesh MP Missing medical treatment Anawarul Azim news and updates

WB: भारत में इलाज कराने आए बांग्लादेश के सांसद की हत्या, कोलकाता में हुए थे लापता; मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 01:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 May 2024 01:31 PM IST
सार

मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। जब उनसे शव को लेकर सवाल किया गया, तो मंत्री ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
West Bengal Bangladesh MP Missing medical treatment Anawarul Azim news and updates
बांग्लादेश के सांसद अनवरुल अजीम। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में इलाज कराने के लिए आए बांग्लादेश के एक सांसद अनवरुल अजीम की कोलकाता में हत्या हो गई। बताया गया है कि वे 11 मई को इलाज कराने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। इसके बाद वे अचानक ही गायब हो गए। उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन कोलकाता के राजरहाट में स्थित संजीवा गार्डन्स थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, बुधवार को बांग्लादेश के गृह मंत्री असद्दुजमां खान ने एलान किया कि अजीम की हत्या हुई है। इस मामले में बांग्लादेश पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवामी लीग के सांसद अजमी अंसार, जो कि भारत में लापता हो गए थे, उनकी कोलकाता में एक फ्लैट में हत्या हो गई। अब तक यह सामने आया है कि उनके हत्यारे बांग्लादेशी हैं। उन्होंने साजिश रचकर सांसद की जान ली। 
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। जब उनसे शव को लेकर सवाल किया गया, तो मंत्री ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी मिलनी बाकी है। असद्दुजमां ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में हत्या की वजहों का खुलासा करेंगे। इस मामले में भारत की पुलिस भी जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनवरुल अजीम आवामी लीग पार्टी से तीन बार के सांसद रहे हैं और कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष भी हैं। बताया गया है कि वे जिस झेनाइदा संसदीय क्षेत्र से चुने जाते थे, वहां अपराध के आंकड़े काफी ज्यादा थे। 


शेख हसीना ने लिया घटना का संज्ञान
अजीम 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे। 18 मई को उनके लापता होने से जुड़ी एक रिपोर्ट कोलकाता के बड़नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। इस घटना पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आश्चर्य और शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed