फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Elections TMC Complaint Kolkata South DEO Vibhu Goel Election Commission

'हम प्यार करने वाले...': निर्वाचन अधिकारी के 'फिल्मी' पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
सार

कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने इसे डराने-धमकाने वाला और आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

विज्ञापन
West Bengal Assembly Elections TMC Complaint Kolkata South DEO Vibhu Goel Election Commission
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव से पहले ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि कोलकाता दक्षिण के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) का एक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट में बॉलीवुड फिल्म के गाने और 'बर्नोल' जैसी क्रीम का जिक्र होने पर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भड़क गई है। इसके बाद ममता दीदी की पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है। 
विज्ञापन


डीईओ विभु गोयल ने किया पोस्ट
दरअसल, कोलकाता दक्षिण के डीईओ विभु गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट का मकसद बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग के 'हिंसा मुक्त चुनाव' के संदेश को फैलाना था। संदेश को रोचक बनाने के लिए उन्होंने 1990 की मशहूर फिल्म 'दिल' के सुपरहिट गाने 'हम प्यार करने वाले दुनिया से ना डरने वाले' का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने गाने के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि जिस तरह फिल्म में प्रेमी दुनिया की परवाह नहीं करते, उसी तरह चुनाव आयोग भी आलोचनाओं की परवाह किए बिना निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराने के अपने मिशन पर अडिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बंगाल में सियासी घमासान: तलाशी पर भड़के टीएमसी नेता, कहा- सिर्फ हमारी गाड़ियां क्यों रोक रहा चुनाव आयोग?

'बर्नोल और बोरोलीन' पर छिड़ा विवाद
विवाद गाने से ज्यादा पोस्ट के साथ लिखे गए कैप्शन को लेकर हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने अपने संदेश में असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए लिखा कि वे 'बर्नोल और बोरोलीन' जैसी क्रीम का भंडार तैयार रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई से उन्हें 'जलन और खुजली' महसूस होगी, जिसके लिए इन क्रीमों की जरूरत पड़ेगी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि कानून का हाथ इतना सख्त होगा कि लोग इसे जीवन भर याद रखेंगे।


टीएमसी ने क्या-क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर इस पर कड़ी नाराजगी जताई। पार्टी का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी की ओर से ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

टीएमसी का आरोप है कि 'गुंडे', 'हिस्ट्रीशीटर' और 'लंपट' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अधिकारी खुलेआम डराने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, यह पोस्ट आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है क्योंकि यह विभिन्न समूहों के बीच नफरत या तनाव पैदा कर सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed