फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election result 2021: TMC ahead in 204 seats, BJP in 77 and only 4 seats for left front party

बंगाल चुनाव 2021: दीदी ने फिर लगाई डबल सेंचुरी तो भाजपा ने पूरी तरह ढहा दिया 'लाल किला'

Sun, 02 May 2021 01:04 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 May 2021 01:04 PM IST
सार

2011 के चुनावों में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी, वहीं 2016 में तीन और 2021 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में लेफ्ट फ्रंट को 29 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में लेफ्ट फ्रंट के खाते में केवल 7.46 फीसदी वोट और 2021 के विधानसभा चुनाव में केवल 4 सीट आई हैं।

विज्ञापन
west bengal assembly election result 2021: TMC ahead in 204 seats, BJP in 77 and only 4 seats for left front party
West Bengal Election 2021 - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शुरुआती नतीजों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक सत्ता पर बरकरार सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस को काेई खासा नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है। लेकिन भाजपा की बात करें तो पिछले दस सालों में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। बता दें 2011 के चुनावों में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी, वहीं 2016 में तीन और 2021 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।  

विज्ञापन

भाजपा का बंगाल में मजबूत होने का यह है प्रमुख कारण
जहां एक तरफ वर्ष 2014 तक बंगाल की राजनीति में भाजपा का नामों निशान नहीं था। वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सिमटकर रह गए हैं। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में लेफ्ट फ्रंट को 29 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में लेफ्ट फ्रंट के खाते में केवल 7.46 फीसदी वोट और 2021 के विधानसभा चुनाव में केवल 4 सीट आई हैं। इसी वजह से भाजपा के कामयाबी का कारण लेफ्ट फ्रंट का कमजोर पड़ना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed