फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election live updates yogi adityanath address rally in malda bjp vs tmc mamata modi shah congress

मालदा में बोले योगी- भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल में बंद करवा देंगे गो-तस्करी का काम

Tue, 02 Mar 2021 03:19 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Mar 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election live updates yogi adityanath address rally in malda bjp vs tmc mamata modi shah congress
बंगाल में रैली को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

भाजपा के मिशन बंगाल को धार देने के लिए मंगलवार को राज्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने मुस्लिम बहुल मालदा जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साध। योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने से रोका जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर लव-जिहाद को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईद पर जबरन गोहत्या करवाई जाती है। हमारी सरकार बनने पर ये बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


परिवर्तन की धरती रही है बंगाल
रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मालदा भारत की सनातन की भूमि हैं, मैं इसे कोटि-कोटि नमन करता हूं। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मैं चैतन्य महाप्रभु की इस पवित्र भूमि पर आया। बंगाल परिवर्तन की धरती रही है। ये गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की धरती है। जिसने भारत को राष्ट्रगान दिया। इस धरती ने भारत को पहला नोबेल पुरस्कार दिया था। बंगाल में आज अराजकता की स्थिति है, जिससे पूरे देश को दुख होता है।
विज्ञापन

 

ईद पर जबरदस्ती करवाई जाती हैं गोहत्याएं
यूपी के मुख्यमंत्री ने रैली में कहा कि यह बंगाल की पारंपरिक संस्कृति की सीट है और यहां से बंगाल में परिवर्तन लाया जाना चाहिए। भारत का नेतृत्व करने वाला बंगाल आज कहां है? आज बंगाल में अराजकता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार है। आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गो हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं। आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं तो पूरे देश को पीड़ा होती है। आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।


राम का द्रोही किसी काम का नहीं
योगी ने कहा कि बंगाल में जय श्री राम के नारे लगाने से रोका जाता है। अयोध्या में भी एक सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी। उसका हश्र सभी ने देखा है। जो भी राम का द्रोही है, उनका बंगाल में कोई काम नहीं है। बंगाल में लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है, यहां की सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म कर दिया, अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। बंगाल का व्यक्ति रोजगार के लिए दिल्ली-यूपी जाता है। यूपी के अंदर कोई गो हत्या नहीं कर सकता। हमारी सरकार 2017 में आई थी। 24 घंटे के अंदर गो तस्करी, गो हत्या को बंद कर दिया गया। आप बंगाल में भाजपा की सरकार लेकर तो आइये बंगाल में भी ये बंद हो जाएगा। हमें बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति रोकनी है। यहां गो हत्या रोकनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed