पलटवार: चुनाव आयोग के नोटिस पर भड़कीं ममता, पूछा- नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायत दर्ज?
- ममता बोलीं- नंदीग्राम के मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहने वाले लोगों के खिलाफ अब तक कितनी शिकायतें दर्ज हुईं?
- दीदी ने कहा- मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के अलावा जनजातियों के भी साथ हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की सियासत में वार-पलटवार का दौर जारी है। मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होने की अपील पर ममता बनर्जी को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिला था, जिस पर दीदी बिखर गईं। उन्होंने दामजूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग को आड़े हाथों लिया। साथ ही, सवाल पूछा कि अब तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायत दर्ज कीं?
ममता बनर्जी ने बोला हमला
दामजूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे खिलाफ 10 कारण बताओ नोटिस जारी हो जाएं तो भी शायद इसके कोई मायने हों। मैं हर किसी से एकजुट होकर मतदान करने के लिए कह रही हूं, न कि किसी को बांटने की कोशिश कर रही हूं। अब तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायत दर्ज हुईं? वह तो रोजाना हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं।
It hardly matters even if 10 show cause notices are issued against me. I am telling everyone to vote unitedly, there will no division. How many complaints have been filed against Narendra Modi? He does Hindu-Muslim every day: West CM Mamata Banerjee in Damjur pic.twitter.com/QhJvKAE69F
— ANI (@ANI) April 8, 2021
भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना
ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान चुनाव आयोग के साथ-साथ भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहने वाले लोगों के खिलाफ अब तक कितनी शिकायतें दर्ज हुईं? क्या वे शर्मिंदा नहीं हैं? वे मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के अलावा जनजातियों के भी साथ हूं।
How many complaints have been registered against those people who called Nandigram's Muslims Pakistanis? Aren't they ashamed? They can't do anything against me. I am with Hindus, Muslims, Sikhs, Christians as well as tribals: West CM Mamata Banerjee in Damjur
— ANI (@ANI) April 8, 2021
राजीव बनर्जी को लिया आड़े हाथों
ममता बनर्जी ने टीएमसी के पूर्व नेता राजीव बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'मुझे दुख है कि मैंने पिछले चुनाव में गद्दार मीर जाफर (राजीव बनर्जी) को इस विधानसभा क्षेत्र से 2016 में चुनाव लड़ने का मौका दिया। जब वह सिंचाई मंत्री थे तो उनके बारे में काफी शिकायतें मिलीं। इसके बाद मैंने उन्हें पद से हटा दिया और वन मंत्री बना दिया।'
I am sorry that I allowed Gaddar Mir Zafar (Rajib Banerjee) to file nomination in the last election from this constituency. When he was Irrigation Minister I had received a complaint so I removed him from that post and made him Forest Minister: WB CM Mamata Banerjee in Domjur pic.twitter.com/wGNPX7CvRo
— ANI (@ANI) April 8, 2021